हादसे के 27 दिन बाद सड़क दुर्घटना में घायल वृद्धा की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
हादसे के 27 दिन बाद सड़क दुर्घटना में घायल वृद्धा की हुई मौत

हादसे के 27 दिन बाद सड़क दुर्घटना में घायल वृद्धा की हुई मौत

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बोबिल पंचायत के फुलवडिया गांव में सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान घटना के 27 दिन बाद मौत हो गयी. घटना से पीड़ित परिजनों में चित्कार मच गयी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक वृद्धा की पहचान फुलवडिया गांव निवासी देवकी देवी के रूप में हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गत नौ जुलाई को शराब लेकर जा रहे बाइक सवार ने सड़क पार कर रही उक्त वृद्धा को धक्का कर दिया था. वहीं गंभीरावस्था में उक्त वृद्धा बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में इलाजरत थी, लेकिन मंगलवार को पीड़ित वृद्धा घर पहुंचते ही दम तोड़ दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शराब के साथ दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया था. इस मामले में एफआइआर दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन