एक बाइक पर सवार चारों लोग हुए जख्मी

एक की हालत गंभीर बनी हुई है
महेशखूंट. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर एक ही बाइक पर सवार चार लोग सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गये. जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जाता है कि सतीश निवासी राजेश शर्मा के पुत्र सुमित कुमार, मलपा निवासी पिंकू शर्मा के पुत्र दिपांशु कुमार, मलपा निवासी विक्की कुमार ने बताया कि एक बाइक पर चार लोग सवार होकर गढ़िया गांव से लौट रहा था. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गया. जिसके कारण चारों सवार जख्मी हो गया.
समस्तीपुर का दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार
खगड़यिा. चित्रगुप्त नगर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास 130 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया. तस्कर के पास से बाइक जब्त किया गया है. बताया जाता है कि डीआईयू व एसटीएफ पटना की टीम ने समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव निवासी डोमन महतो के पुत्र मिठु कुमार, मनोरवा खैरा निवासी नियाज अहमद के पुत्र फिरोज आलम को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है. चित्रगुप्त नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By वसंत यादव
वसंत यादव प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 03 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










