पुरुषोत्तम मास में होगा अखंड हरिनाम संकीर्तन
Author Rajkishore singh
Updated:
विज्ञापन

पुरुषोत्तम मास के अवसर पर जय प्रभानगर स्थित निजी आवास परिसर में 14 व 15 जून को अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा
विज्ञापन
चौथम.
पुरुषोत्तम मास के अवसर पर जय प्रभानगर स्थित निजी आवास परिसर में 14 व 15 जून को अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठायेंगे. आयोजन समिति ने बताया कि परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में यह आयोजन होगा. 15 जून को शाम 4 बजे से 7 बजे तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. जिसमें स्वामी का आशीर्वचन तथा प्रसिद्ध भजन गायक डॉ. हिमांशु मोहन मिश्रा दीपक द्वारा भजन प्रस्तुति दी जायेगी. आयोजन की व्यवस्था में युवराज सिंह व चमन सिंह कर रहे हैं. जबकि कार्यक्रम के निदेशक रवि कुमार सिंह हैं. आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संकीर्तन, प्रवचन और भजन संध्या का लाभ उठाने की अपील की है. रणबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम में दूर दराज से स्वामी जी के अनुयायी भाग लेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










