शादी के 13 दिन बाद ही हादसे में बुझ गया घर का चिराग, बिहार में एयरफोर्स जवान की ट्रेन से कटकर मौत

Updated:
विज्ञापन

वायु सेना जवान की तस्वीर

Bihar News: शादी के महज 13 दिन बाद बिहार के खगड़िया लौट रहे एयरफोर्स जवान कुणाल कुमार की दर्दनाक मौत हो गई. बरौनी-कटिहार रेलखंड पर गौछारी स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक्त पैर फिसलने से वह हादसे का शिकार हो गए.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के खगड़िया जिले के खुटहा गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब घर लौट रहे एयरफोर्स जवान कुणाल कुमार की मौत ट्रेन हादसे में हो गई. हादसा शुक्रवार को बरौनी-कटिहार रेलखंड के गौछारी स्टेशन पर हुआ. जब जम्मू-तवी अमरनाथ एक्सप्रेस (85653) की चपेट में आकर 27 वर्षीय जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि ट्रेन से उतरते वक्त उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच गिर पड़े. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

सात मई को हुई थी शादी

कुणाल की अभी सात मई को ही शादी हुई थी. 12 मई को वह वापस ड्यूटी पर लौट गए थे और फिर छुट्टी लेकर गुरुवार को घर लौट रहे थे. पत्नी के साथ घूमने का प्लान था. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में शामिल होने के बाद लौट रहे थे घर

कुणाल गाजियाबाद में एयरफोर्स में टेक्नीशियन पद पर 2018 से कार्यरत थे. वह ऑपरेशन ‘सिंदूर’ में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे. फ्लाइट से बागडोगरा आने के बाद उन्होंने एनजीपी से अमरनाथ एक्सप्रेस पकड़ी थी और घर खुटहा जा रहे थे. इसी क्रम में ट्रेन से उतरने के दौरान हादसा हो गया. एयरफोर्स की ओर से भी हादसे की पुष्टि की गई है. रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, परिवार को अंतिम संस्कार के लिए शव सौंपने की प्रक्रिया चल रही है.

घर के इकलौते बेटे थे कुणाल

उनके पिता रामविलास साह, जो पेशे से किसान हैं, ने बताया कि बेटा बहुत खुश था. नई शादी हुई थी और पत्नी के साथ जीवन की नई शुरुआत कर रहा था. लेकिन एक मामूली चूक ने सबकुछ बदल दिया. कुणाल अपने परिवार के इकलौते बेटे थे. मां-बाप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में भी मातम पसरा है. लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि जिस जवान की शादी में पूरा गांव शरीक हुआ था, उसकी विदाई इस तरह होगी.

Also Read: फूल-मालाएं, ढोल-नगाड़े और आतिशबाजियां, UPSC में 58वीं रैंक लाने वाले आदित्य झा का गांव में भव्य स्वागत

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन