सोशल मीडिया पर फर्जी रील बनाने वालों पर हो कार्रवाई: मनीष गुप्ता

Updated:
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुयी

विज्ञापन

खगड़िया विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुयी. बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी. परबत्ता के महद्दीपुर के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर के प्रांगण में जिला मंत्री संजय वर्मा के नेतृत्व में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा की गयी. जिला कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि लव जिहाद, दुल्हन जिहाद और धर्मांतरण को रोकने के लिए प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक लोगों को जागरूक करना आवश्यक है. सोशल मीडिया पर जिस तरह से फर्जी रील बनाकर भावी पीढ़ी को भटकाया जा रहा है. उसे भी रोकना जरूरी है. इसके अलावे रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने तथा प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के संबंध में भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं ने एकदूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. मौके पर जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह, जिला सह मंत्री सन्नी गुप्ता, केशव मोदी, लालमोहन सिंह, नगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, बजरंग दल के जिला संयोजक बमबम चंद्रवंशी, विक्की गुप्ता, अमरेश सिंह, आशीष सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन