हत्या आरोपितों के घर चित्रगुप्त पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार

Updated:
विज्ञापन
हत्या आरोपितों के घर चित्रगुप्त पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार

चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी तिलो महतो के पुत्र नीतीश कुमार की हत्या आवास बोर्ड में करेंट लगाकर कर दी गयी थी

विज्ञापन

खगड़िया चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी तिलो महतो के पुत्र नीतीश कुमार की हत्या आवास बोर्ड में करेंट लगाकर कर दी गयी थी. बीते 24 मई को नीतीश व उसके दोस्त अभिषेक को बदमाशों ने सूर्य मंदिर चौक पर से उठाकर मारपीट की थी. मारपीट के दौरान नीतीश को करेंट लगाकर मार डाला था. नीतीश की हत्या बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या आरोपित आवास बोर्ड निवासी मुसो यादव के पुत्र कारेलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था. नीतीश हत्या मामले में चित्रगुप्त नगर थाना में कांड संख्या 27/24 दर्ज किया गया था. नीतीश हत्याकांड में करण कुमार, चंदन चांद, अमन कुमार, अजीत कुमार, भुला यादव, सूरज उर्फ भोली सिंह, प्रशांत कुमार, आदित्य कुमार उर्फ गौतम यादव को नामजद किया गया था. हत्या आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. शुक्रवार को चित्रगुप्त नगर पुलिस ने हत्या आरोपितों के घर इस्तेहार चिपकाया है. थानाध्यक्ष सिन्टू कुमार ने बताया कि सात दिनों के अंदर न्यायालय में हाजिर नही होने वाले आरोपितों के घर को कुर्क किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन