डाल्टेनगंज में चोरी के आरोपित खगड़िया में धराया

डाल्टेनगंज में चोरी के आरोपित खगड़िया में धराया
खगड़िया. आरपीएफ ने निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में मुंगेर जिला बरियारपुर थाना पड़िया निवासी विजय मंडल के सन्नी कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि सन्नी के विरुद्ध डाल्टनगंज रेल थाना में चोरी का मामला दर्ज था. बीते एक वर्ष से सन्नी फरार था. आरपीएफ ने फरार आरोपित को स्थानीय स्टेशन से पड़कर डाल्टनगंज जीआरपी को सुपुर्द कर दिया. जीआरपी डाल्टनगंज ने सूचना दी थी कि एक साल से फरार आरोपित सन्नी कुमार स्थानीय स्टेशन पर मौजूद है. फरार आरोपित का फोटो शेयर किया गया, जिसके माध्यम से स्थानीय स्टेशन पर चेकिंग कर उक्त आरोपित को पकड़ लिया गया. उक्त आरोपित अन्य साथियों के साथ मिलकर, एक महिला यात्री के लगभग 8 लाख रुपए के गहना चोरी करने के मामले में संलिप्त था. जीआरपी डाल्टेनगंज ने कार्रवाई कर आरोपित को रिमांड पर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










