परबत्ता में करंट लगने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
परबत्ता में करंट लगने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

कांवरियों की भीड़ कम होने के बाद वह होल्डर से बल्ब निकालने का प्रयास कर रहा था.

विज्ञापन

परबत्ता. थाना क्षेत्र के रहीमपुर मोड़ पर सोमवार सुबह करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय राजा कुमार के रूप में की गयी. मिली जानकारी के अनुसार, वासुदेव दास का पुत्र राजा कुमार अहले सुबह अपनी दुकान में काम कर रहा था. कांवरियों की भीड़ कम होने के बाद वह होल्डर से बल्ब निकालने का प्रयास कर रहा था. तभी अचानक बिजली का झटका लगा जिससे मौके पर वह बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. परबत्ता थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन