ePaper

ह्यूमैनिटी ब्लड ग्रुप के सदस्यों ने रक्तदान कर अस्पताल में भर्ती महिला की बचायी जान

Updated at : 22 Aug 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
ह्यूमैनिटी ब्लड ग्रुप के सदस्यों ने रक्तदान कर अस्पताल में भर्ती महिला की बचायी जान

ह्यूमैनिटी ब्लड ग्रुप के सदस्यों ने रक्तदान कर अस्पताल में भर्ती महिला की बचायी जान

विज्ञापन

खगड़िया. ह्यूमैनिटी ब्लड ग्रुप के सदस्यों ने रक्तदान कर अस्पताल में भर्ती महिला मरीज की जान बचायी. बताया जाता है कि निजी क्लीनिक में भर्ती नीतू कुमारी को ब्लड की आवश्यकता थी. मरीज नीतू की स्थिति गंभीर बनी थी. परिजनों ने ब्लड की खोज तलाश कर दी. लेकिन परिजन को एबी पॉजेटिव ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाया. मरीज के परिजनों ने ह्यूमैनिटी ब्लड ग्रुप के अध्यक्ष डॉ जैनेंद्र नाहर से संपर्क किया. डॉ नाहर के संज्ञान में आया तो ह्यूमैनिटी के व्हाट्सएप ग्रुप में ब्लड की डिमांड को डाल दिया. ह्ययूमैनिटी ब्लड ग्रुप के संस्थापक मनीत सिंह मन्नु ने शुभम चमड़िया और कृष्णा शर्मा से संपर्क किया. जिसका ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है. रक्तदाता शुभम चमड़िया व कृष्णा शर्मा ने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया. जिसके बाद मरीज परिजनों ने राहत की सांस ली. एक बार फिर ह्यूमैनिटी के रक्तवीरों ने मसीहा बनकर जरूरतंद मरीज की जान बचायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन