रेलवे ट्रैक उड़ाने का आरोपित नक्सली रतन गिरफ्तार

खगड़िया : मानसी-खगड़िया रेलवे स्टेशन के बीच एकनियां ढाला के पास रेलवे ट्रैक उड़ाने के आरोपित नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर मानसी थानाध्यक्ष माधव कुमार ने आरोपित नक्सली अमनी गांव निवासी रामगुलाम राम के पुत्र रतन कुमार उर्फ रवि को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने […]
खगड़िया : मानसी-खगड़िया रेलवे स्टेशन के बीच एकनियां ढाला के पास रेलवे ट्रैक उड़ाने के आरोपित नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर मानसी थानाध्यक्ष माधव कुमार ने आरोपित नक्सली अमनी गांव निवासी रामगुलाम राम के पुत्र रतन कुमार उर्फ रवि को गिरफ्तार किया गया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि रतन कुमार के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था. उसके विरुद्ध नक्सल गतिविधि में शामिल होने का आरोप था. उन्होंने बताया कि रतन वर्ष 2010 में रेलवे ट्रैक को उड़ाने के लिए बम लगाया था. उन्होंने बताया कि रतन के विरुद्ध अलौली थाना क्षेत्र सहित कई थाना क्षेत्रों में नक्सल गतिविधि में उसकी संलिप्तता बतायी जा रही है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रतन को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




