जांच के लिए अनुबंध पर बहाल होंगे सेवानिवृत अभियंता

खगड़िया : निर्माण की गुणवता की जांच के लिए हर जिले में अभियंताओं को अनुबंध के आधार पर बहाल किये जाने की तैयारी है. कार्यपालक अभियंता एवं इससे उच्च पद से सेवानिवृत हुए अभियंताओं को निर्माण कार्य की गुणवता की जांच के लिए अनुबंध पर बहाली की जायेगी. विभागीय जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने […]
खगड़िया : निर्माण की गुणवता की जांच के लिए हर जिले में अभियंताओं को अनुबंध के आधार पर बहाल किये जाने की तैयारी है. कार्यपालक अभियंता एवं इससे उच्च पद से सेवानिवृत हुए अभियंताओं को निर्माण कार्य की गुणवता की जांच के लिए अनुबंध पर बहाली की जायेगी. विभागीय जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने हर जिले में सेवानिवृत हुए वरीय अभियंताओं को जांच हेतु अनुबंध के आधार पर बहाल करने का निर्णय लिया है. इसको लेकर आदेश भी जारी किये गए है.
बताया जाता है कि सड़क, भवन, विद्युत, लोक शिकायत अभियंतत्रण संगठन आदि प्रक्षेत्रों के विशेषज्ञ सेवानिवृत अभियंताओं की हर जिले में पैनल के अनुसार की जाएगी. सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव ने डीएम को इस संबंध में विस्तृत निर्देश दिए है. बहाल करने के लिए राज्य स्तर से विज्ञापन प्रकाशित किये जा रहे है. डीएम के नेतृत्व में गठित टीम ऐसे अभियंताओं को जांच हेतु चयन का पैनल का निर्माण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




