सड़क दुर्घटना में एक की मौत विरोध में एनएच 107 किया जाम

बेलदौर : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि दो व्यक्ति घायल गये. मृतक की पहचान महिनाथनगर पंचायत के गोंगी निवासी शंभु चौधरी के पुत्र धीरज कुमार (25) के रूप में हुई है. घायलों को इलाज के लिए सोनवर्षा राज स्थित पीएचसी में भरती कराया. डॉक्टरों ने घायलों की बेहतर […]
बेलदौर : सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि दो व्यक्ति घायल गये. मृतक की पहचान महिनाथनगर पंचायत के गोंगी निवासी शंभु चौधरी के पुत्र धीरज कुमार (25) के रूप में हुई है. घायलों को इलाज के लिए सोनवर्षा राज स्थित पीएचसी में भरती कराया. डॉक्टरों ने घायलों की बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार घायलों में परमजीत व उत्तम मुखिया का नाम शामिल है,
जिसमें परमजीत की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. घटना शनिवार की देर संध्या हुई. घटनास्थल सहरसा अथवा खगड़िया जिला में है इसको लेकर सीमा विवाद उत्पन्न हो गया. घटना के ढ़ाई घंटे के बाद सीमा विवाद को सुलझा लिया गया. काशनगर ओपी की पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया. सूचना पर बेलदौर थाना के एसआइ कमल किशोर व बकार खां के अलावा काशनगर ओपी की पुलिस मौजूद थी.
सीमा विवाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने माली चौक पर कुछ देर के लिए एनएच 107 को जाम कर दिया. सीमा विवाद सुलझ जाने के बाद जाम हटाया गया. मृतक की पहचान महिनाथनगर पंचायत के गोंगी निवासी शंभु चौधरी के पुत्र धीरज कुमार (25) के रूप में की गयी है. धीरज बाइक से साथी परमजीत व उत्तम के साथ घर से माली चौक के तरफ जा रहा था. माली चौक से कुछ सौ मीटर की दूरी पर ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी. ठोकर मारने के बाद ट्रक खाड़ा बुधामा की ओर भाग निकला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




