कल से हटाया जायेगा अतिक्रमण

Updated at : 28 May 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
कल से हटाया जायेगा अतिक्रमण

खगड़िया : शहर के सभी अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर रविवार तक का वक्त दिया गया है. सोमवार को अतिक्रमण हटाया जायेगा, जिसका खर्च भी अतिक्रमणकारियों को ही देना होगा. उक्त जानकारी एसडीओ अमित कुमार पांडेय ने दी. नगर परिषद क्षेत्र के बलुआही बस स्टैंड, नेमधारी चौक, राजेंद्र चौक, स्टेशन रोड, दुलरिया महावीर स्थान, जनता महावीर […]

विज्ञापन

खगड़िया : शहर के सभी अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर रविवार तक का वक्त दिया गया है. सोमवार को अतिक्रमण हटाया जायेगा, जिसका खर्च भी अतिक्रमणकारियों को ही देना होगा. उक्त जानकारी एसडीओ अमित कुमार पांडेय ने दी. नगर परिषद क्षेत्र के बलुआही बस स्टैंड, नेमधारी चौक, राजेंद्र चौक, स्टेशन रोड, दुलरिया महावीर स्थान, जनता महावीर स्थान, माल गोदाम चौक, मछली आढ़त तथा बखरी बस स्टैंड अतिक्रमण की चंगुल में कराह रहा है. इन जगहों के अलावा शहर के मेन रोड, मील रोड तथा पुरानी एसडीओ रोड में यत्र तत्र वाहनों के खड़े रहने से आये दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है.

कहते हैं एसडीओ : एसडीओ अमित कुमार पांडेय ने बताया कि शहर के सभी जाम स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है. सभी जाम स्थलों पर धारा 144 व धारा 133 लागू किया जायेगा. जल्द ही सभी अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया जायेगा. फुटपाथी दुकानदारों के स्थायी ठिकाना के लिए प्रशासनिक स्तर पर मंथन चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन