चौकीदार समेत पांच पर मामला दर्ज

बेलदौर : थाना परिसर से आरोपित पंचायत सचिव अशोक मंडल को भगाने के मामले में पुलिस ने उक्त महाल के चौकीदार कैलाश पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उस पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मंगलवार को महिनाथनगर गांव के अशोक मंडल को […]
बेलदौर : थाना परिसर से आरोपित पंचायत सचिव अशोक मंडल को भगाने के मामले में पुलिस ने उक्त महाल के चौकीदार कैलाश पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उस पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मंगलवार को महिनाथनगर गांव के अशोक मंडल को पुलिस हिरासत में लेकर कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट का तामिला कराने की तैयारी में था.
इस दौरान हिरासत मे लिये गये आरोपित पंस के देखरेख करने की जिम्मेवारी महाल चौकीदार कैलाश पासवान को दिया गया था, लेकिन पंस सह गंगौर थाना कांड संख्या 142/16 के नामजद अभियुक्त अशोक मंडल उक्त चौकीदार को चकमा देते हुए दोपहर में थाना का चाहर दिवारी को फांद कर थाने पहुंचे अपने पुत्रों का सहयोग लेकर बाईक से भागने में कामयाब रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




