प्रत्याशियों की धड़कन हुई तेज

Updated at : 23 May 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशियों की धड़कन हुई तेज

गोगरी : नगर पंचायत और नगर परिषद् के चुनाव का मतगणना की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. आज सुबह आठ बजे एक साथ सात टेबुल पर चार राउंड में सभी 20 वार्डों के 28 बूथों के वोटों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा. ज्यों-ज्यों घड़ी की सुइयां आगे बढ़ रही हैं, प्रत्याशियों के […]

विज्ञापन

गोगरी : नगर पंचायत और नगर परिषद् के चुनाव का मतगणना की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. आज सुबह आठ बजे एक साथ सात टेबुल पर चार राउंड में सभी 20 वार्डों के 28 बूथों के वोटों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा. ज्यों-ज्यों घड़ी की सुइयां आगे बढ़ रही हैं, प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही हैं. केडीएस कॉलेज के परिसर में स्थित सभी 92 में से 20 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा. कहीं कोई चूक न हो, पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से निपटे,

इसके लिए प्रशासन व पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किये हैं. प्रत्याशियों ने जहां पूरे दिन एजेंटों व समर्थकों के साथ बैठक की. वहीं, अधिकारियों ने मतगणना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग भी की. 21 मई को गोगरी सहित जिले में मतदान हुआ था. गोगरी में कुल 64.87 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे. प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थकों की बेचैनी भी बढ़ गई है. सभी को अब बस ईवीएम खुलने का इंतजार है. मंगलवार को केडीएस कॉलेज परिसर में मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन