कोसी नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत

चौथम(खगड़िया) : मानसी थाना क्षेत्र के नोनहा गांव के पास कोसी नदी में स्नान करते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. मृतक बच्चों में नोनहा गांव के ललित सादा के पुत्र बिरबल कुमार (06) व खुखन सादा के पुत्र गुड्डू कुमार (05) शामिल है. नोनहा गांव के छोटी यादव ने बताया कि […]
चौथम(खगड़िया) : मानसी थाना क्षेत्र के नोनहा गांव के पास कोसी नदी में स्नान करते समय दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. मृतक बच्चों में नोनहा गांव के ललित सादा के पुत्र बिरबल कुमार (06) व खुखन सादा के पुत्र गुड्डू कुमार (05) शामिल है. नोनहा गांव के छोटी यादव ने बताया कि रविवार को लगभग दस बजे दिन में गांव के बच्चे कोसी नदी में स्नान कर रहे थे. स्नान करने के दौरान पहले बीरबल कुमार के डूबने की खबर मिली, जिसका शव चार बजे नदी से बरामद किया गया. वहीं दूसरे बच्चे की डूबने की कोई खबर नहीं थी. दूसरे बच्चे गुड्डू कुमार के माता-पिता उसे खोजने नदी किनारे गये, तो शाम छह बजे गुड्डू का शव नदी में तैरता हुआ मिला. मानसी पुलिस ने दोनों लड़के के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




