शराब जब्त हुए भवन व वाहनों की होगी नीलामी

Updated at : 21 May 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
शराब जब्त हुए भवन व वाहनों की होगी नीलामी

खगड़िया : शराब के कारोबारियों एवं शराब पीने वालों के विरुद्ध हो रही कार्रवाई में तेजी लायी जाएगी. डीएम जय सिंह ने कहा कि जिस कमरे से शराब जब्त हुए है उस कमरे के पूरे भवन को ही सील किया जाएगा. अब तक कुछ मामलों में ऐसे कमरों को सील किया जा चुका है. जहां […]

विज्ञापन

खगड़िया : शराब के कारोबारियों एवं शराब पीने वालों के विरुद्ध हो रही कार्रवाई में तेजी लायी जाएगी. डीएम जय सिंह ने कहा कि जिस कमरे से शराब जब्त हुए है उस कमरे के पूरे भवन को ही सील किया जाएगा. अब तक कुछ मामलों में ऐसे कमरों को सील किया जा चुका है. जहां से शराब जब्त हुए हैं. लेकिन पूरे भवन को ही सील किया जाएगा.

सील किये भवनों की नीलामी की जाएगी. डीएम ने बताया कि शराब के साथ जब्त किये गये वाहनों की भी नीलामी की जाएगी. अब तक कई मामलों की सुनवाई हो चुकी है. नीलामी की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी.

होगी सजा
डीएम ने कहा कि शराब पीने वालों के विरुद्ध कई एफआइआर दर्ज हुए हैं. जिसमें से 87 केस का ट्रायल हो चुका है. 18 मामलों में न्यायालय में गवाही भी हो चुकी है. उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि जल्द ही कुछ मामलों में आदेश भी जारी हो जाएंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन