खुले में शौच मुक्त हुआ पिपरा पंचायत

Updated at : 21 May 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
खुले में शौच मुक्त हुआ पिपरा पंचायत

खुशखबरी . खगड़िया जिले को खुले में शौचमुक्त करने का लिया गया संकल्प दस वार्डों वाले पिपरा पंचायत में कुल घरों की संख्या 1580 है. पूर्व से शौचालय मुक्त घरों की संख्या 309 है. वहीं पंचायत में नये कुल 1271 शौचालय का निर्माण कराया गया है. अब पंचायत के हर घर में शौचालय बन गया […]

विज्ञापन

खुशखबरी . खगड़िया जिले को खुले में शौचमुक्त करने का लिया गया संकल्प

दस वार्डों वाले पिपरा पंचायत में कुल घरों की संख्या 1580 है. पूर्व से शौचालय मुक्त घरों की संख्या 309 है. वहीं पंचायत में नये कुल 1271 शौचालय का निर्माण कराया गया है. अब पंचायत के हर घर में शौचालय बन गया है.
चौथम : खगड़िया जिले में खुले में शौच के कलंक से मुक्त होने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में शनिवार को एक और पंचायत का नाम जुड़ गया. चौथम प्रखंड के पिपरा पंचायत को रंगारंग समारोह में खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम जय सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इसके बाद स्वागत गान द्वारा अधिकारियों व आगंतुकों का स्वागत किया गया.
पिपरा खुले में शौच मुक्त हो गया
कार्यक्रम में जिलाधिकारी के समक्ष पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ की अध्यक्ष मनीषा कुमारी ने मंच से पंचायत को खुले में शौच मुक्त होने की घोषणा की तो पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. मुखिया ने इसका श्रेय पंचायत की जनता व अधिकारियों की मेहनत को देते हुए कहा कि उम्मीद है आने वाले दिनों में पूरा खगड़िया खुले में शौच के कलंक से मुक्त हो जायेगा. इसके लिये सबको मिल कर प्रयास करना होगा .
पूरा खगड़िया होगा खुले में शौचमुक्त : डीएम
मौके पर जिलाधिकारी जय सिंह ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत खुले में शौच की पारम्परिक सामाजिक कुप्रथा को दूर करने की दिशा में घर घर में शौचालय बनाने का आह्वान किया. चौथम प्रखंड का पिपरा तीसरा पंचायत है जिसे खुले शौच से मुक्त कराया गया. सरकार द्वारा घर घर शौचालय निर्माण का अभियान छेड़ कर जीविका दीदी द्वारा सराहनीय योगदान की तारीफ करते हुए डीएम ने कहा कि चलो हम सब मिलकर खुले में शौच से मुक्त बनने के दिशा में अंतिम क्षण तक प्रयास करें.
जीविका दीदी ने पेश किया डाटा
मौके पर जीविका के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी श्रवण कुमार पंडित ने पंचायत में अभियान के तहत शौचालय निर्माण का डाटा प्रस्तुत करते हुए कहा कि दस वार्डों वाले पिपरा पंचायत में कुल घरों की संख्या 1580 है. पूर्व से शौचालय मुक्त घरों की संख्या 309 है. वहीं पंचायत में नये कुल 1271 शौचालय का निर्माण कराया गया है. अब पंचायत के हर घर में शौचालय बन गया है. प्रखंड के तेरह पंचायतों में अब तक तीन पंचायतों तेलौछ, नीरपुर, पिपरा को खुले में शौच से मुक्त कराया जा चुका है. आने वाले दिनों में प्रखंड के खुले में शौच मुक्त पंचायतों में पूर्वी एवं मध्य बौरने शामिल हो जायेगा.
समारोह में ये लोग भी रहे मौजूद
डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी, बीडीओ मंजू कुमारी कणकण, जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार, मध्य बौरने पंचायत मुखिया पप्पु मारकण्डे, नीरपुर मुखिया संजय सिंह, हरदिया मुखिया गजेन्द्र शर्मा, पंचायत समिति सदस्य गोविन्द्र कुमार, जीविका कर्मी संतोष कुमार, बीएचएनएस लालजीत कुमार, पीटीओ नीरज कुमार निराला, सीसी नीतू कुमारी एवं शालिनी ने सक्रिय योगदान दिया .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन