170 बोतल विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

खगड़िया : शराब पीने पर एक वर्ष पूर्व प्रतिबंध लगा दिये जाने के बावजूद कारोबारी सबक नहीं ले रहे हैं. बीते रविवार की देर शाम चित्रगुप्त नगर पुलिस ने शराब के कारोबार में लगे एक कारोबारी को 120 बोतल विदेशी शराब के साथ सोनमनकी रोड में गिरफ्तार किया. चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि […]
खगड़िया : शराब पीने पर एक वर्ष पूर्व प्रतिबंध लगा दिये जाने के बावजूद कारोबारी सबक नहीं ले रहे हैं. बीते रविवार की देर शाम चित्रगुप्त नगर पुलिस ने शराब के कारोबार में लगे एक कारोबारी को 120 बोतल विदेशी शराब के साथ सोनमनकी रोड में गिरफ्तार किया. चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष अभिषेक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कारोबारी देर शाम मोटरसाइकिल पर शराब की बोतले बोरी में भरकर ले जाता है. उन्होंने बताया कि गश्ती कर रहे जवान को कारोबारी के टोह में लगा दिया गया.
कामाख्या धर्मकांटा के समीप सादे लिवास में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. वे स्वयं एएसआई अखिलेश सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद के साथ पहुंच गये. इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल को छोड़कर भागने लगे. भाग रहे एक युवक को पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया लेकिन मोटरसाइकिल चला रहे युवक फरार हो गया. गिरफ्तार युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव निवासी मो जुबेद के पुत्र मो इकबाल से जब पूछताछ की गयी तो वह बताया कि इसके एक सहयोगी इस कारोबार में सहयोग करता है. पुलिस ने गिरफ्तार युवक की मोटरसाइकिल पर से 120 बोतल विदेशी शराब बरामद किया.
गिरफ्तार युवक के निशानदेही पर कुतुब पुर में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान एक झोपड़ी में दो गैस सिलिंडर रखा था. जांच करने पर पता चला कि गैस सिलिंडर के नीचे पेंदी को काट दिया गया इसमें शराब की बोतल रखा था. उन्होंने बताया कि दोनों सिलिंडर से 50 बोतल शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि दिलदार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




