शराब व्यवसायी का घर सील, कारोबारी गिरफ्तार

Updated at : 15 May 2017 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
शराब व्यवसायी का घर सील, कारोबारी गिरफ्तार

परबत्ता : शराब व्यवसायी के खिलाफ जिलाधिकारी जय सिंह व पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू हो गयी है. जिले में पहली बार शराब कारोबारी के घर को पुलिस ने सील किया है. घर के सील होते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को प्रतिनियुक्त बीडीओ […]

विज्ञापन

परबत्ता : शराब व्यवसायी के खिलाफ जिलाधिकारी जय सिंह व पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू हो गयी है. जिले में पहली बार शराब कारोबारी के घर को पुलिस ने सील किया है. घर के सील होते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को प्रतिनियुक्त बीडीओ डाॅ कुंदन कुमार ने एसडीपीओ राजन सिन्हा, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार की उपस्थिति में सलारपुर निवासी नरेश यादव के पुत्र मंटू यादव के घर को सील किया. पुलिस ने छापेमारी कर सलारपुर गांव से ही मंटू यादव को भी गिरफ्तार कर लिया.

शराब व्यवसायी का…
बीते माह परबत्ता थाना के कुल्हडिया पंचायत अन्तर्गत सलारपुर गांव में मंटू यादव के घर से परबत्ता पुलिस ने बड़ी मात्रा में अंगरेजी शराब व बियर बरामद किया था. कारोबार में लिप्त तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. जबकि, शराब कारोबार के सरगना मंटू यादव फरार हो गया था. पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने एक सप्ताह के अंदर सभी थानाध्यक्ष को शराब कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया था.
बेलदौर में भी कारोबारी के घर को किया सील : बेलदौर. थाना क्षेत्र के पनसलवा पुरानी जीरोमाइल के समीप पुलिस ने नये उत्पाद अधिनियम के तहत शराब बरामदगी के एक मामले में आरोपित के घर को सील कर दिया. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि बीते 11 मार्च होली के अवसर पर पनसलवा गांव के अजीत कुमार के घर से तीन लीटर विदेशी शराब की बरामद किया गया था. इस मामले में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. मामले के अनुसंधान के क्रम में आरोप को सत्य पाया गया. वहीं, वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा की उपस्थिति में थानाध्यक्ष पुलिस के साथ शनिवार की देर शाम अजीत के घर को सील किया.
कश्मीर में मुठभेड़, सैन्य कार्रवाई में दो आतंकी ढेर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन