चेचक से हुई मौत, नदी में प्रवाहित किया शव

Updated at : 11 May 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
चेचक से हुई मौत, नदी में प्रवाहित किया शव

पतरघट : सौरबाजार मुख्यसड़क मार्ग के कपसिया शीतलपट्टी मुख्य नदी से दक्षिण नदी किनारे मंगलवार की शाम एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. खबर फैलते ही महिला का शव देखने एवं पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुटती रही. नदी में शव पाये जाने की सूचना पाते ही […]

विज्ञापन

पतरघट : सौरबाजार मुख्यसड़क मार्ग के कपसिया शीतलपट्टी मुख्य नदी से दक्षिण नदी किनारे मंगलवार की शाम एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. खबर फैलते ही महिला का शव देखने एवं पता लगाने के लिए स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुटती रही. नदी में शव पाये जाने की सूचना पाते ही ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार पुलिस बल के साथ नदी किनारे पहुंचे व शव को कब्जा में लेते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस द्वारा की गयी छानबीन से पता चला कि उक्त महिला का शव बिशनपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी सियाराम मंडल के पुत्र रायजी मंडल की पत्नी तेतरी देवी का है.

मृतक के परिजनों ने पूछताछ के क्रम में ओपी अध्यक्ष को बताया कि तेतरी देवी को चेचक हो गया था. इसी बीमारी के कारण उसकी मौत हो गयी. बस्ती के लोगों के द्वारा कहे जाने पर बिना दाह संस्कार किये हुए ही नदी में हिंदू रीति रिवाज के तहत नदी में जल प्रवाहित कर दिया गया. इस बाबत ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व नदी में बिना दाह संस्कार किये फेंके जाने में शामिल लोगों की पहचान व तहकीकात किये जाने के बाद मौत की वजह के कारणों का खुलासा होगा. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन