पीएचसी में प्रसव के दौरान मौत

बेलदौर : पीएचसी में संस्थागत प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार इतमादी गांव के बिनोद पंडित के 26 वर्षीय पत्नी सविता देवी को परिजनों ने प्रसव के लिए शुक्रवार की देर शाम पीएचसी में भरती करवाया. जहां मरीज की गंभीर हालत को देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद […]
बेलदौर : पीएचसी में संस्थागत प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार इतमादी गांव के बिनोद पंडित के 26 वर्षीय पत्नी सविता देवी को परिजनों ने प्रसव के लिए शुक्रवार की देर शाम पीएचसी में भरती करवाया. जहां मरीज की गंभीर हालत को देखकर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर तरीके से सिजेरियन प्रसव करवाने के लिए रेफर कर दिया. लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी परिजन उसे अन्यत्र ले जाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई.
पीएचसी सूत्रों के मुताबिक महिला का यह दूसरा प्रसव था. पहला प्रसव सिजेरियन सिस्टम के द्वारा हुआ था. ऐसे में दूसरा प्रसव भी सिजेरियन सिस्टम के द्वारा ही सुरक्षित संभव था. जिसकी सुविधा स्थानीय पीएचसी में नहीं है. पीएचसी में भरती होने एवं रेफर के दो घंटे के अंदर ही जच्चा एवं बच्चा ने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




