180 पाउच देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Updated at : 06 May 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : स्थानीय बलूवाही बस स्टैंड के समीप पुलिस ने 200 एमएल का 180 पाउच देशी शराब के साथ धोबी टोला वार्ड नं 20 निवासी श्रवण कुमार सोनी के पुत्र पवन कुमार को धर दबोचा. नगर थानाध्यक्ष मो इस्लाम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैफिक पुलिस प्रभू नारायण सिंह ने उक्त शराब […]
विज्ञापन
खगड़िया : स्थानीय बलूवाही बस स्टैंड के समीप पुलिस ने 200 एमएल का 180 पाउच देशी शराब के साथ धोबी टोला वार्ड नं 20 निवासी श्रवण कुमार सोनी के पुत्र पवन कुमार को धर दबोचा. नगर थानाध्यक्ष मो इस्लाम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैफिक पुलिस प्रभू नारायण सिंह ने उक्त शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया.
उन्होंने बताया कि बरामद देसी शराब पर झारखंड उत्पाद का मुहर लगा हुआ है. शराब कारोबारी पवन कुमार से पूछताछ की जा रही है. इस कारोबार में शामिल अन्य कारोबारियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सूबे में पूर्ण शराबबंदी होने के बाद नगर पुलिस पूरी तत्परता के साथ शराब कारोबारियों पर अपनी पैनी नजर रखे हुये है. मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में भारी मात्रा में शराब बरामद हो
रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




