स्पीडी ट्रायल से दिलायी जायेगी सजा
Updated at : 04 May 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन

सख्ती. जिले को अपराधमुक्त बनाना है प्राथमिकता : एसपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक के दौरान एसपी मीनू कुमारी ने कहा कि क्राइम कंट्रोल व लॉ एंड ऑडर दुरुस्त रखने के लिए सभी थानाध्यक्ष मुश्तैद रहें. खगड़िया : जिले को अपराध मुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है. इसके लिए […]
विज्ञापन
सख्ती. जिले को अपराधमुक्त बनाना है प्राथमिकता : एसपी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक के दौरान एसपी मीनू कुमारी ने कहा कि क्राइम कंट्रोल व लॉ एंड ऑडर दुरुस्त रखने के लिए सभी थानाध्यक्ष मुश्तैद रहें.
खगड़िया : जिले को अपराध मुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है. इसके लिए पुलिस व पब्लिक का सहयोग आवश्यक है. बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक के दौरान एसपी मीनू कुमारी ने कही. उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल व लॉ एण्ड ऑडर दुरुस्त रखने के लिए सभी थानाध्यक्ष मुश्तैद रहें. शिकायत लेकर थाना पहुंचने वाले सभी लोगों की बात सुनी जाएगी. मीडिया व जनप्रतिनिधि द्वारा दिये गये सूचना को प्राथमिकता के साथ निष्पादित करें. उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था में बाधा बनने वाले अपराधियों को जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी. सभी थानाध्यक्ष सीसीए का प्रस्ताव दें.
पुलिस अधीक्षक ने आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर कई जानकारी ली. एसपी ने थानाध्यक्ष को कहा कि तीन थाना क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव होना है. अभी से ही 107 एवं116 की कार्रवाई करें. प्रत्याशियों के आपराधिक इतिहास की जांच करें. क्रिमीनल एक्टीविटीज में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें. पुलिस अधीक्षक श्रीमति मीनू ने कहा कि नियमित रूप से वाहन चेकिंग करें. शराब के कारोबार में लगे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें. उन्होंने उपस्थित थानाध्यक्ष को कहा कि अब तक एक भी शराब के मामले में कंविक्शन नहीं हुआ है. स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलायी जायेगी. बैठक शुरू होने से पहले पुलिस कप्तान ने उपस्थित थानाध्यक्षों व वरीय पुलिस पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद बारी बारी से थाना वार थाना क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली. एसपी ने थाना के भवन तथा अन्य सुविधाओं व कठिनाइयों की जानकारी ली. पुलिस कप्तान को पदाधिकारियों ने जिले की भौगोलिक स्थिति की जानकारी दी. पुलिस कप्तान ने बैठक के दौरान जिले के सभी थाना के लंबित मामलों की त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आगामी 21 मई को होने वाले नगर परिषद/नगर पंचायत के चुनाव को लेकर सतर्क रहने की बात कही.
बैठक में एएसपी अभियान विमलेशचन्द्र झा, सदर डीएसपी रामानंद सागर, थानाध्यक्ष मो इस्लाम अंसारी, अभिषेक कुमार, प्रतोष कुमार, रंजीत कुमार रजक, शशि कुमार, सुनील कुमार सहनी, महेश कुमार सिंह तथा अलौली थानाध्यक्ष गजेंद्र सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




