महेशखूंट में रेल हादसा टला, कई ट्रेनें रहीं खड़ी

महेशखूंट : मानसी-पसराहा रेलखंड के बीच महेशखूंट स्टेशन केबीन ढ़ाला के समीप एक पेड़ में आग लग गयी. जिसके कारण कई ट्रेनों का आवागमन लगभग एक घंटे तक ठप हो गया. मानसी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस लगभग एक घंटे तक खड़ी रही. खगड़िया व नौवगछिया से अधिकारियों की टीम पहुंचने के बाद आवागमन सूचारू रूप […]
महेशखूंट : मानसी-पसराहा रेलखंड के बीच महेशखूंट स्टेशन केबीन ढ़ाला के समीप एक पेड़ में आग लग गयी. जिसके कारण कई ट्रेनों का आवागमन लगभग एक घंटे तक ठप हो गया. मानसी स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस लगभग एक घंटे तक खड़ी रही. खगड़िया व नौवगछिया से अधिकारियों की टीम पहुंचने के बाद आवागमन सूचारू रूप से शुरू हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि केबीन के समीप जलेबी के पेड़ पर किसी ने लकड़ी काटने के उद्देश्य से कचिया(धारधार हथियार) छोड़ दिया.
लकड़ी में कचिया बंधे रहने के कारण रेल बिजली तार के स्पर्श में आ गया. इसके कारण आग लग गयी. आग लगने के कारण जलेबी का पेड़ झूलस गया. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बड़ी हादसा होने से टल गया. बिजली स्पर्श में कचिया के आने से बिजली कट गयी. इंजीनियर एसएन सिंह, नौवगछिया से स्पेशल ट्रेन से घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली. मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर हेमंत लाल व खगड़िया रेल इंजीनियर आरबी सिंह सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर कचिया को हटाया. उसके बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारू रूप से हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




