अपराधियों ने की हवाई फायरिंग पीड़ित के लिखित आवेदन पर हुआ प्राथमिकी दर्ज

गोगरी : स्थानीय थाना क्षेत्र के नवल किशोर टोला के रामजानकी ठाकुरबाड़ी में तीन की संख्या में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने जान मारने की नियत से मंगलवार की आधी रात में हवाई फायरिंग की. सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो फायरिंग करने वाले अपराधी भाग गये. इस घटना से नवल किशोर टोला […]
गोगरी : स्थानीय थाना क्षेत्र के नवल किशोर टोला के रामजानकी ठाकुरबाड़ी में तीन की संख्या में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने जान मारने की नियत से मंगलवार की आधी रात में हवाई फायरिंग की. सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो फायरिंग करने वाले अपराधी भाग गये. इस घटना से नवल किशोर टोला सहित जमालपुर बाजार और आसपास के लोगों में भय बना हुआ है. पीड़ित नीतीश ने थाना में आवेदन देकर कहा कि प्रत्येक दिन की भांति मंगलवार को भी ठाकुरबाड़ी के मैदान में सो रहा था. अचानक रात्रि के 12 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर बुढ़ियाटाड़ी निवासी स्वर्गीय शंभू यादव का पुत्र सोनू महंथ
और गोरैया बथान निवासी मनोज यादव का पुत्र बिट्टू कुमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और हवाई फायरिंग शुरू कर दिया. उन्होंने किसी तरह जान बचाकर भागा तो उनके कनपट्टी के बगल से गोली निकल गयी. जिससे वह झुलस गया. गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के लोग दौड़ पड़े. तबतक अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. मामले की जानकारी ली. पुलिस नीतीश के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है. गोगरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया की घटना की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और पीड़ित के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




