हत्याकांड के आरोपित ने किया न्यायालय में समर्पण

Updated at : 04 May 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड के आरोपित ने किया न्यायालय में समर्पण

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के इतमादी बारूण में प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने मुख्य आरोपित दीपक सिंह ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि उक्त घटना में शामिल दूसरे नामजद को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया था. उन्होंने बताया कि मामले के […]

विज्ञापन

बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के इतमादी बारूण में प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने मुख्य आरोपित दीपक सिंह ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है. थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि उक्त घटना में शामिल दूसरे नामजद को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया था. उन्होंने बताया कि मामले के दूसरे नामजद मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चूका है.

वही सूत्रों की मानें तो बारुण के फेकन सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपक सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चला रही थी. पुलिसिया दबिश के कारण ही नामजद अभियुक्त न्यायालय में समर्पण करने को मजबूर हुआ. आरोपी पर फेकन के पत्नी को भरोसे मे लेकर फेकन की हत्या कर दिये जाने का मामला दर्ज था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन