जिले के अग्निपीड़ितों के लिए राशि आवंटित

Updated at : 28 Apr 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के अग्निपीड़ितों के लिए राशि आवंटित

खगड़िया : जिले में हर वर्ष दर्जनों परिवार अग्निकांड से प्रभावित होते है. सबकुछ आग से बरबाद हो जाने के बाद ये लोग सड़क पर आ जाते है. खाना पीना, कपड़ा सहित इन प्रभावित परिवारों के सामने घर की भी समस्या उत्पन्न हो जाते है. आंकड़े बताते है कि अप्रैल से मई माह के बीच […]

विज्ञापन

खगड़िया : जिले में हर वर्ष दर्जनों परिवार अग्निकांड से प्रभावित होते है. सबकुछ आग से बरबाद हो जाने के बाद ये लोग सड़क पर आ जाते है. खाना पीना, कपड़ा सहित इन प्रभावित परिवारों के सामने घर की भी समस्या उत्पन्न हो जाते है. आंकड़े बताते है कि अप्रैल से मई माह के बीच बड़े पैमाने पर जिले के अलग-अलग जगहों पर आगजनी की घटना घटित होती रही है. इस अग्निकांड में बरबाद हुये लोगों को ससमय आर्थिक सहित अन्य सुविद्याएं मुहैया कराया जा सके,

इसके लिए राज्य स्तर से जिले को आवंटन भेजा गया है. राज्य आपदा विभाग के अग्निपीड़ितों की सहायता के लिए एक करोड़ 82 लाख रुपये का आवंटन भेजा है. जिससे कि पीड़ितों को समय पर सहायता मुहैया कराया जा सके. क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए, खाद्यान्न के लिए, जलने, मरने वालों के मुआवजा के लिए व वस्त्र के लिए 20-20 लाख रुपये तथा आग से हुए फसल के नुकसान के मुआवजे के लिए 40 लाख रुपये, इतनी ही राशि चुड़ा व गुड़ के लिए, पशुचारा के लिए 50 हजार रुपये, दुधारू पशु की मौत पर मुआवजा के लिए एक लाख रुपये, जबकि अन्य पशु के मुआवजे के लिए 50 हजार रुपये का आवंटन जिले को प्राप्त हुआ है. इस राशि का उपयोग आगजनी के दौरान किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन