एचएम बनवायेंगे नामांकित सभी बच्चों का आधार

खगड़िया : स्कूल में नामांकित सभी छात्रों को आधार से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गयी है. छात्रों का खाता आधार से जुड़ जाने के बाद अब राशि सीधे बच्चे के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी. इसकी जवाबदेही अधिकारियों को दी गयी है. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने डीइओ व डीपीओ को आधार […]
खगड़िया : स्कूल में नामांकित सभी छात्रों को आधार से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गयी है. छात्रों का खाता आधार से जुड़ जाने के बाद अब राशि सीधे बच्चे के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी. इसकी जवाबदेही अधिकारियों को दी गयी है. शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने डीइओ व डीपीओ को आधार लिंक्ड बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए 30 जून तक का लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं. सभी अकाउंट से आधार जोड़ने का अभियान तीन चरणों में चलाया जायेगा.
पहले चरण के अभियान में आधार लिंक्ड को पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 15 मई तक का समय दिया गया है. इसमें उन बच्चों को शामिल किया जायेगा, जिनका बैंक अकाउंट व आधार होने के बाद भी लिंक नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




