बेला चौहरमल मेला में सूखा नशा के खिलाफ लोगों को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
बेला चौहरमल मेला में सूखा नशा के खिलाफ लोगों को किया गया जागरूक

उन्होंने अन्याय, अत्याचार और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ जीवनभर संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी

विज्ञापन

खगड़िया. सदर प्रखंड के बेला में आयोजित वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि दलित युवा संग्राम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री एवं समाज सेविका शीलकमल पासवान ने किया.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाबा चौहरमल सामाजिक एकता, अखंडता और वीरता के प्रतीक थे. उन्होंने अन्याय, अत्याचार और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ जीवनभर संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी. उन्होंने विशेष रूप से समाज में बढ़ रही विकृतियों पर चिंता जताते हुए कहा कि बच्चों के बीच फैल रहे सुखा नशा को जड़ से समाप्त करना सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने कहा कि नशामुक्त, शिक्षित और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. शीलकमल पासवान ने कहा कि बाबा चौहरमल कुलदेवता हैं और उनके जन्मोत्सव पर आयोजित यह सात दिवसीय मेला पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है. कार्यक्रम में कलाकार गुंजन राज बिहारी और सोनियां संगम की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया. वहीं उद्घोषक राहुल झा ने अपने शायराना अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रविंद्र पासवान, सेवा निवृत प्रधानाध्यापक सुभाष पासवान, रूपक पासवान, सचिव अमरनाथ पासवान, कोषाध्यक्ष अमृत पासवान सहित दीपक, अभिषेक, अविनाश, नीतीश, सिंटू, मनोहर, शिवधर, आजाद, गुड्डू पासवान, विशाल, शनातन, अंकित, उदय, मिथुन, कुलदीप, आदित्य, पियुष, ज्ञानी पासवान एवं राजा पासवान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Basant Yadav

लेखक के बारे में

By Basant Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन