प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने की पति की हत्या

Updated at : 24 Apr 2017 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिल पत्नी ने की पति की हत्या

बेलदौर (खगड़िया) : पत्नी ने प्रेमी के सहयोग से अपने पति फेंकन सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चंद्रिका देवी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. मृतक के चाचा सत्तन दास की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी दीपक कुमार व […]

विज्ञापन
बेलदौर (खगड़िया) : पत्नी ने प्रेमी के सहयोग से अपने पति फेंकन सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चंद्रिका देवी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. मृतक के चाचा सत्तन दास की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी दीपक कुमार व पत्नी चंद्रिका देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है.
प्रेमी दीपक कुमार फरार है. घटना इतमादी पंचायत के बारुण गांव की है. बताया जाता है कि पत्नी ने अपने प्रेमी को रात में अपने घर में बुलाकर छिपा लिया. जब फेंकन सिंह खाना खाकर को सो गया, तो पत्नी ने प्रेमी दीपक के साथ मिल कर पीट-पीट कर उसे मौत की नींद सुला दिया. पुलिस ने पत्नी को खून से लथपथ कपड़े के साथ गिरफ्तार किया है. चार बच्चों की मां चंद्रिका देवी को गांव के ही दीपक कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था. चंद्रिका इस घटना के पूर्व प्रेमी के साथ दो से तीन बार घर से फरार भी हो चुकी है.
हालांकि पति द्वारा इस संबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया. फेंकन को चंद्रिका से चार संतान हैं.
जिनमें दो पुत्र एवं दो पुत्रियां है. पिता के मौत एवं मां के गिरफ्तारी के बाद बच्चों के देखभाल की समस्या उत्पन्न हो गयी है.
गांव के ही 25 वर्षीय दीपक के प्रेम में पागल थी मृतक की पत्नी
पहले से घर में छुपे प्रेमी के साथ मिल कर पत्नी ने पीट-पीट कर पति की ले ली जान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन