प्रेम विवाह कर वेवफा पति ने नवविवाहिता को ससुराल से निकाला

Updated at : 18 Apr 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम विवाह कर वेवफा पति ने नवविवाहिता को ससुराल से निकाला

गोगरी : बेवफा पति व बेरहम पुलिस की प्रताड़ना की शिकार एक नवविवाहिता ने आत्मदाह करने की धमकी दी है. गोगरी अनुमंडल के पौरा ओपी अंतर्गत बलतारा निवासी पीड़ित लड़की ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई नहीं होने पर जान देने का एलान किया है. पूरे मामला प्यार में धोखा से जुड़ा हुआ. जिसमें पहले […]

विज्ञापन

गोगरी : बेवफा पति व बेरहम पुलिस की प्रताड़ना की शिकार एक नवविवाहिता ने आत्मदाह करने की धमकी दी है. गोगरी अनुमंडल के पौरा ओपी अंतर्गत बलतारा निवासी पीड़ित लड़की ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई नहीं होने पर जान देने का एलान किया है. पूरे मामला प्यार में धोखा से जुड़ा हुआ. जिसमें पहले प्रेमी ने प्रेमिका की शरीर से खेला और अब जिंदगी से खेल रहा है. प्यार में शादी के बाद प्रेमी ने अपनाने से इनकार कर दिया तो पीड़िता ने पुलिस से फरियाद लगायी.

लेकिन मौके पर पहुंचे पौरा ओपी अध्यक्ष ने पीड़ित महिला की फरियाद पर कार्रवाई की बजाय उल्टे उसे पुलिस जीप में उठा कर मायके पहुंचा दिया. साथ ही जाते-जाते ओपी अध्यक्ष ने चुपचाप रहने की धमकी देते हुए कहा कि ज्यादा उड़ोगी तो झूठे मामले में फंसा कर बरबाद कर देंगे. एसपी को दिये आवेदन में पीड़िता ने पौरा ओपी अध्यक्ष सहित ससुराल वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह की धमकी दी है. पूरे मामले में लड़का पक्ष से संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका है.

प्यार में धोखा, पुलिस भी बनी बेरहम : जो प्रेमी जन्मों-जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाया करता था वहीं हरजाई निकल गया. इतना ही नहीं पीड़ित को इंसाफ देने की बजाय पुलिस भी बेरहम बन गयी. पीड़ित लड़की ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग गांव के ही संजय सिंह के बेटे निलेश कुमार से चल रहा था. चोरी-छिपे मिलने के दौरान 15 मार्च को पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी करा दी गयी. जब वह अपने ससुराल पहुंची तो प्रेमी पति के परिजनों से ससुराल में रखने से इनकार कर दिया.
इतना ही नहीं पौरा ओपी पुलिस ने ससुरालवालों से मिल कर उल्टे लड़की के पिता व भाई पर लड़का (प्रेमी निलेश कुमार) को पकड़ कर जबरदस्ती शादी करवाने की प्राथमिकी दर्ज करवा दिया. पीड़िता गुहार लगाती रही लेकिन पौरा ओपी अध्यक्ष ने एक नहीं सुनी. काफी जद्दोजहद करने के बाद 20 मार्च को लड़की के आवेदन पर जमानतीय धारा में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया. आखिर में थक-हार कर एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाते हुए पीड़िता ने इंसाफ नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है.
पौरा ओपी पुलिस ने हरजाई पति पर कार्रवाई की बजाय विवाहिता को ही जबरदस्ती मायके पहुंचाया
पुलिस ने पीड़ित महिला से कहा, चुपचाप मायके चलो वरना झूठे केस में फंसा कर बरबाद कर देंगे
गोगरी अनुमंडल के पौरा ओपी अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ नवविवाहित महिला ने फूंका बिगुल
पीड़ित लड़की के मुताबिक ससुराल से निकाले जाने के बाद सूचना बाद पौरा ओपी अध्यक्ष मौके पर पहुंचे थे. लेकिन वह विनती करती रहीं, वह एक नहीं सुने. जबरदस्ती गाड़ी पर बैठा कर उसे ससुराल से मायके पहुंचा दिया गया. इतना नहीं चुपचाप रहने वरना झूठे केस में फंसाने की भी धमकी पीड़िता को दी गयी. पीड़ित लड़की ने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या यही इंसाफ है?
ससुराल वाले की प्रताड़ना पर कार्रवाई की बजाय पौरा ओपी अध्यक्ष मनमानी पर उतारू हैं. नवविवाहिता ने सिसकते हुए बताया कि प्यार में धोखा और पुलिस की मनमानी ने उसकी जिंदगी को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है. ससुराल वाले खुलेआम केस उठाने की धमकी देते हैं. पौरा ओपी अध्यक्ष भी ससुराल वाले से मिल कर प्रताड़ित करने में लगे हुए हैं. अब अगर इंसाफ नहीं मिला तो जिंदा रह कर क्या करूंगी.
प्यार का झांसा देकर प्रेमी ने पहले शरीर से खेला और अब जिंदगी से खेला जा रहा है. कुछ दिन पहले चुपके से मिलने के दौरान पकड़े जाने के बाद गांव वालों की मौजूदगी में प्रेमी से शादी होने के बाद लगा था कि चलो अब जिंदगी खुशी-खुशी कट जायेगी, लेकिन शादी के बाद प्रेमी ने अपनाने से इंकार करते हुए ससुराल से निकाल दिया. पुलिस से फरियाद लगाने पर उल्टे पौरा ओपी अध्यक्ष ने जबरदस्ती पुलिस गाड़ी में ससुराल से उठा कर मायके पहुंचा दिया.
जाते-जाते ओपी अध्यक्ष यह धमकी भी देते गये कि ज्यादा उड़ोगे तो झूठे केस में फंसा कर बरबाद कर देंगे. ससुराल वालों व पौरा ओपी अध्यक्ष की प्रताड़ना के खिलाफ एसपी से शिकायत की गयी है. अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आत्मदाह कर लूंगी.
पीड़ित नवविवाहिता.
जबरदस्ती शादी मामले में लड़का पक्ष ने लड़की के पिता व भाई पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसके चार दिन बाद लड़की पक्ष ने ससुराल से मारपीट कर भगाने की प्राथमिकी प्रेमी पक्ष पर दर्ज कराते हुए इंसाफ की गुहार लगायी है. साजिश के तहत अनर्गल आरोप लगाये जा रहे हैं. सारे आरोप बेबुनियाद व मनगढंत हैं.
अतहर रब्बानी, पौरा ओपी अध्यक्ष.
पीड़िता को न्याय जरूर मिलेगा. मामले की जांच हम खुद कर रहे हैं. किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी. यदि पौरा ओपी प्रभारी द्वारा विवाहिता को प्रताड़ित किये जाने के आरोप जांच में सच पाये जाते हैं तो ओपी अध्यक्ष पर भी कार्रवाई की जायेगी.
राजन कुमार सिन्हा, गोगरी एसडीपीओ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन