अनुमंडल परिसर में नामांकन के लिए बनाये जाएंगे काउंटर

Updated at : 16 Apr 2017 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडल परिसर में नामांकन के लिए बनाये जाएंगे काउंटर

खगड़िया : नगर परिषद के वार्ड आयुक्त के लिए भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशी अनुमंडल परिसर में नामांकन परचा दाखिल करेंगे. नामांकन को लेकर तीन काउंटर बनाये जाएंगे. नगर पंचायत के लिए प्रत्याशी गोगरी अनुमंडल परिसर में नामांकन परचा दाखिल करेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार पांडे ने बताया कि आगामी 19 से 27 […]

विज्ञापन

खगड़िया : नगर परिषद के वार्ड आयुक्त के लिए भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशी अनुमंडल परिसर में नामांकन परचा दाखिल करेंगे. नामांकन को लेकर तीन काउंटर बनाये जाएंगे. नगर पंचायत के लिए प्रत्याशी गोगरी अनुमंडल परिसर में नामांकन परचा दाखिल करेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अमित कुमार पांडे ने बताया कि आगामी 19 से 27 अप्रैल तक नामांकन परचा प्रत्याशियों द्वारा भरा जाएगा.

उन्होंने बताया कि अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय प्रकोष्ठ में बनाये गये काउंटर पर वार्ड संख्या एक से आठ तक के प्रत्याशी नामांकन का परचा दाखिल करेंगे. कार्यपालक दंडाधिकारी के न्यायालय में वार्ड संख्या नौ से 17 तक के प्रत्याशी नामांकन का परचा दाखिल करेंगे. उन्होंने बताया कि भूमि सुधार उप समाहर्ता के कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड संख्या 18 से 26 तक के प्रत्याशी नामांकन का परचा दाखिल करेंगे.

सहयोग के लिए बनाया जा रहा है काउंटर : प्रत्याशियों व उसके समर्थकों को जानकारी देने के लिए अनुमंडल परिसर में में आई हेल्प यू काउंटर बनाया जाएगा. जिसमें प्रत्याशी के नामांकन परचा का सत्यापन किया जाएगा. सत्यापन के पश्चात नामांकन परचा दाखिल करेंगे. एसडीओ ने बताया कि 29 अप्रैल को परचा का स्कुटनी की जाएगी. दो मई को नाम वापसी तीन मई को प्रतीक चिह्न दिया जाएगा. उसी दिन आपत्ति भी ली जाएगी. एसडीओ ने बताया कि निर्धारित समय के बाद दावा आपत्ति का विचार नहीं किया जाएगा.
काउंटर संख्या एक पर एक से आठ वार्ड के प्रत्याशी भरेंगे परचा
काउंटर संख्या दो पर नौ से 17 वार्ड के प्रत्याशी भरेंगे परचा
काउंटर संख्या तीन पर 18 से 26 वार्ड के प्रत्याशी भरेंगे परचा
निषेधाज्ञा रहेगा लागू
नामांकन परिसर में 19 से 27 अप्रैल तक 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगा. एसडीओ ने बताया कि अनुमंडल परिसर में सीसीटीवी लगायी जाएगी. उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए प्रत्याशियों को सिर्फ प्रस्तावक व समर्थक के साथ प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. नामांकन से पहले तीन जगह बैरिकेटिंग लगायी जाएगी. हुजूम के साथ प्रत्याशियों को नामांकन कराने पर प्रतिबंध रहेगा. एसडीओ ने बताया कि समाहरणालय के समीप, यांत्रिक कर्मशाला के समीप बैरिकेटिंग की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन