एटीएम से फर्जीवाड़ा कर निकाल लिये 40 हजार
Updated at : 13 Apr 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़ित सेवानिवृत शिक्षक ने दर्ज करायी प्राथमिकी एटीएम बदल कर दिया घटना को अंजाम बेलदौर : थाना क्षेत्र के स्थानीय शर्मा टोला निवासी सेवानिवृत शिक्षक के एटीएम से फर्जीवाडा कर 40 हजार रुपये की निकासी करने के प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीड़ित शिक्षक ने थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. जानकारी […]
विज्ञापन
पीड़ित सेवानिवृत शिक्षक ने दर्ज करायी प्राथमिकी
एटीएम बदल कर दिया घटना को अंजाम
बेलदौर : थाना क्षेत्र के स्थानीय शर्मा टोला निवासी सेवानिवृत शिक्षक के एटीएम से फर्जीवाडा कर 40 हजार रुपये की निकासी करने के प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीड़ित शिक्षक ने थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार पीड़ित शिक्षक संपूर्णानंद शर्मा ने बताया कि बीते 26 मार्च को बाजार स्थित एसबीआइ की शाखा में एटीएम से किसी के अन्य के खाते राशि ट्रांसफर करने गये थे. लेकिन एटीएम का प्रयोग करने में हो रही असुविधा को देख समीप खड़े एक व्यक्ति ने सहयोग करने की बात कह एटीएम लेकर उसका कोड पूछा. इसी दौरान एटीएम बदल लिया.
इसके बाद खाते से उसी बदले गये एटीएम से 40 हजार का निकासी कर ली. मामले की जानकारी मिलने पर बैंक से पूरी जानकारी लेकर इसकी सूचना थाने को दी. मामले की पुष्टि कर थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि पीडि़त के शिकायत पर मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है.
वहीं, सकरोहर तिलाठी निवासी लोजपा के मिथलेश निषाद ने बताया कि बीते मंगलवार को खगडिया के एक्सिस बैंक की शाखा से एटीएम से पैसे निकालने में सहयोग करने के बहाने संदिग्ध व्यक्ति द्वारा एटीएम की हेराफेरी कर ली गयी. इसके बाद मेरे खाते से उसी संदिग्ध व्यकित द्वारा 1 बजकर 1 मीनट 37 सेकेंड पर 10 हजार एवं 2 बजकर 17 मीनट पर 4 हजार रुपये की निकासी कर ली. इसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है. एटीएम से इस तरह के हेराफेरी से उपभोक्ताओ के बीच हडकंप मचा हुआ है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




