सीबीआइ ने एनएसी घोटाले में फाइल मांगी

Updated at : 12 Apr 2017 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीआइ ने एनएसी घोटाले में फाइल मांगी

कार्रवाई.खगड़िया से जुड़ा है करोड़ों के एनएसी घोटाला के तार, सीबीआई जांच में हुआ खुलासा खगड़िया : वर्ष 2004 में करोड़ों की एनएसी चोरी मामले में सीबीआइ जांच के दायरे में खगड़िया राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच) विभाग भी आ गया है. इसके अलावा करोड़ों के एनएसी घोटाला के तार जहानाबाद, डेहरी ऑन सोन, बिहारशरीफ, पटना […]

विज्ञापन

कार्रवाई.खगड़िया से जुड़ा है करोड़ों के एनएसी घोटाला के तार, सीबीआई जांच में हुआ खुलासा

खगड़िया : वर्ष 2004 में करोड़ों की एनएसी चोरी मामले में सीबीआइ जांच के दायरे में खगड़िया राष्ट्रीय उच्च पथ (एनएच) विभाग भी आ गया है. इसके अलावा करोड़ों के एनएसी घोटाला के तार जहानाबाद, डेहरी ऑन सोन, बिहारशरीफ, पटना से जुड़ गये हैं. सीबीआइ के अधिकारी ने मुख्य अभियंता को पत्र भेज कर इन जिलों में चोरी के एनएसी से जुड़ी फाइल तलब किया है. इसके बाद मुख्य अभियंता ने बिहार के पांच जिलों के विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं को पत्र भेज कर एनएसी से जुड़े फाइल भेजने को कहा है. जिसे सीबीआई को सौंपा जा सके.
कई निर्माण एजेंसी पर गिरेगी गाज : सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि एनएसी चोरी से जुड़े कई मामलों में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है. कई मामले में जांच चल रही है. इस मामले के तार बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़े होने के कारण जांच को आगे बढ़ाने के लिये विभाग से फाइल की मांग की गयी है.
ताकि सच को सामने लाया जा सके. बताया जाता है कि चोरी के एनएसी मामले में बिहार के कई नामीगिरामी निर्माण एजेंसी पर गाज गिर सकती है. सूत्रों की मानें तो सीबीआई की लिस्ट में सुपौल, बेगूसराय, खगड़िया सहित अन्य जिलों की कई नामीगिरामी निर्माण एजेंसियां शामिल हैं. जिस पर आगे चल कर शिकंजा कसा जा सकता है. इधर, सीबीआइ के पत्र के आलोक में खगड़िया के एनएच विभाग में उस समय की फाइल की खोज शुरू कर दी गयी है, ताकि समय पर इसे भेजा जा सके.
करोड़ों के एनएसी को खपाया
बताया जाता है कि वर्ष 2004 में करोड़ों की एनएसी की चोरी हो गयी थी. पूरे मामले में खूब हायतौबा मचने के बाद इसकी जांच का जिम्मा सीबीआइ को सौंपा गया. जांच के दौरान सीबीआई की टीम को चोरी गये एनएसी को विभिन्न जिलों में खपा कर सरकार का चूना लगाये जाने पता चला. तहकीकात के दौरान खगड़िया एनएच विभाग, जहानाबाद, डेहरी ऑन सोन, बिहारशरीफ के आरसीडी रोड डिविजन के अलावा पटना के आरसीडी न्यू कैपिटल रोड विभाग में करोड़ों के एनएसी को फर्जीवाड़ा के सहारे दुरुपयोग की बात सामने आने के बाद सीबीआई ने विभाग को इससे जुड़ी फाइल सौंपने को कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन