दिन निकलते ही आसमान से बरस रहे हैं अंगारे

खगड़िया : गरमी से जिले भर में लोग बेहाल है. आसमान से अंगारे बरस रहे है और गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों का सड़क पर निकलना दूभर हो गया है. सुबह में चिल चिलाती धूप और गर्म हवा के झोंके तो रात में ऊमस भरी गरमी लोगों को रूला रही है. अप्रैल की शुरुआत […]
खगड़िया : गरमी से जिले भर में लोग बेहाल है. आसमान से अंगारे बरस रहे है और गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों का सड़क पर निकलना दूभर हो गया है. सुबह में चिल चिलाती धूप और गर्म हवा के झोंके तो रात में ऊमस भरी गरमी लोगों को रूला रही है. अप्रैल की शुरुआत में ही गरमी ने लोगों के होश उड़ाये हुए हैं. गत कई दिनों से तापमान के बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गयी है. दिन निकलते ही तेज चिलचिलाती धूप से लोगों को भारी परेशानी हो रही है, जिस कारण दोपहर के समय सड़कें सूनी सी हो जाती हैं. इससे भी बुरा हाल बिजली की रात-दिन हो रही भारी कटौती से है. लोग हैरान हैं कि अभी अप्रैल की शुरुआत है
और यह हाल है तो मई- जून में क्या होगा. तेज धूप लोगों को सड़कों पर आने से जैसे रोक रही है. दोपहर के समय लोग घरों में दुबक जाते हैं, लेकिन जो लोग घरों से निकलते हैं वे धूप से बचने के पहले ही एहतियात कर लेते हैं. मंगलवार को अनुमंडल का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. जहां लोग मुंह ढक कर बाहर निकले वहीं दोपहर में धूप के तेवर से लोग बेहाल रहे. लोग मुंह ढक कर धूप से बचने का प्रयास करते हुए घर से निकले. वहीं दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है. वहीं जमालपुर वार्ड 15 रंजीत मालाकार और अनीता देवी का कहना है कि अभी यह स्थिति है तो मई-जून में क्या होगा.
यह सोचकर लोग अभी से परेशान हो जा रहे हैं. वार्ड 19 के प्रभात कुमार प्रमोद कुमार साह ने कहा कि एक तो भीषण गरमी है ऊपर से बिजली की स्थिति काफी खराब है. वहीं मंजू देवी ने कहा कि गरमी के कारण न खाना बनाने का मन कर रहा है और ना ही खाने का मन कर रहा है. स्थिति बहुत खराब हो गयी है. समझ में नहीं आ रहा है कि इस बार क्यों इतनी गरमी पड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




