ऑन स्पॉट होगी बिलिंग
Updated at : 23 Mar 2017 1:32 AM (IST)
विज्ञापन

तैयारी . जिले में बदले जायेंगे खराब बिजली मीटर सभी पंचायतों में आरआरएस की हुई तैनाती, दिये गये मापक यंत्र अगले छह माह में पूरे जिले में ऑन स्पॉट बिलिंग की व्यवस्था के साथ-साथ खराब मीटर को बदल दिये जायेंगे तथा जिन उपभोक्ताओं के घरों में मीटर नहीं लगे हैं उनके घरों में भी बिजली […]
विज्ञापन
तैयारी . जिले में बदले जायेंगे खराब बिजली मीटर
सभी पंचायतों में आरआरएस की हुई तैनाती, दिये गये मापक यंत्र
अगले छह माह में पूरे जिले में ऑन स्पॉट बिलिंग की व्यवस्था के साथ-साथ खराब मीटर को बदल दिये जायेंगे तथा जिन उपभोक्ताओं के घरों में मीटर नहीं लगे हैं उनके घरों में भी बिजली मीटर लगेंगे. बिजली विभाग की व्यवस्था फिलहाल अधूरी है.
खगड़िया : बिजली विभाग की कमियों को दूर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अगले छह माह में पूरे जिले में ऑन स्पॉट बिलिंग की व्यवस्था के साथ-साथ खराब मीटर को बदल दिये जायेंगे तथा जिन उपभोक्ताओं के घरों में मीटर नहीं लगे हैं उनके घरों में भी बिजली मीटर लगेंगे. बिजली विभाग की व्यवस्था फिलहाल अधूरी है. इस कारण प्रतिमाह विभाग को लाखों का नुकसान हो रहा है.
20 से 25 प्रतिशत उपभोक्ताओं के घरों में मीटर नहीं लगे हैं. इसके अलावा पांच से 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं के बिजली मीटर खराब पड़े हैं. इस कारण ऐसे उपभोक्ताओं से सिर्फ निर्धारित राशि ही ली जाती है. जबकि ये उपभोक्ता कहीं अधिक बिजली खपत करते हैं. विभाग को हो रहे इस नुकसान से जल्द निजात दिलाने के लिए शेष बचे घरों में मीटर लगाने एवं खराब मीटर को बदलने की प्रक्रिया तेज की गयी है.
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के दावे अगर सही साबित हुए तो दिसंबर माह के पहले यह व्यवस्था दुरुस्त हो जायेगी. उपभोक्ताओं के बिजली मीटर की ऑन स्पॉट बिलिंग के लिए जिले के सभी पंचायतों में आरआरएस को बिजली विभाग के द्वारा कमीशन के आधार पर तैनात किया गया है.
कार्यापालक अभियंता दिवकार लाल ने बताया कि सभी आरआरएस को मीटर की ऑन स्पॉट बिलिंग के लिए मापक मशीन दिये गये है. इस मशीन को मोबाइल से कनेक्ट किया गया है. कुछ मिनट में ही मोबाइल के जरीये मीटर रीडिंग विभाग के पास पहुंच जायेंगे. श्री लाल ने बताया कि खगड़िया एवं गोगरी शहरी क्षेत्र के करीब 16 हजार बिजली उपभोक्ताओं के मीटर की ऑन स्पॉट बिलिंग की जा रही है. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह कार्य तेजी से विस्तार हो रहा है.
फिलहाल दोनों क्षेत्रों के 35 हजार उपभोक्ताओं के मीटर की ऑन स्पॉट बिलिंग हो रही है. अगले माह में ऑन स्पॉट बिलिंग को शत प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी संसाधन उपलब्ध हैं. इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया जाएगा. यहां बताते चले कि जिले में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या करीब 1 लाख 20 हजार है. जिसके विरुद्ध 30 से 35 हजार उपभोक्ताओं के मीटर की ही ऑन स्पॉट बिलिंग हो पा रही है. राज्य स्तर से भी इस कार्य को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया है.
बढ़ जायेंगी शिकायतें
लोगों की माने तो जितनी व्यवस्था दुरुस्त होगी उतनी ही शिकायतें बढ़ेगी. क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ माह पूर्व तक उपभोक्ता मीटर की बिलिंग के हिसाब से नहीं बल्कि निर्धारित दर के हिसाब से बिल भुगतान करते थे. अब भी मीटर नहीं रहने तथा खराब रहने के कारण करीब 30 से 35 प्रतिशत उपभोक्ता रीडिंग के अनुसार भुगतान नहीं कर रहे हैं. जब शत प्रतिशत उपभोक्ताओं को रीडिंग के अनुसार बिल जमा करना पड़ेगा तब और शिकायतें बढ़ेगी. क्योंकि अभी 70 प्रतिशत रीडिंग में ही शिकायतों का अंबार लग गया है. लोगों ने कहा कि जब यह प्रतिशत सौ फीसदी हो जायेगी, तो शिकायतें और बढ़ जायेगी. आंकड़े बताते हैं कि अबतक जितनी शिकायतें बिजली बिल को लेकर हुई है उसमें से अधिकांश शिकायतें जांच के बाद गलत साबित हुई है. कुछ ही शिकायतें सही रही हैं. कार्यपालक अभियंता की माने तो मीटर रीडिंग के कारण बिल बढ़ रहे हैं. जबकि पहले लोग निर्धारित दर के मुताबिक ही भुगतान करते थे. इसलिए लोग शिकायतें अधिक करने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




