प्रधानमंत्री मोदी से मुकाबले के लिये बनेगा महागंठबंधन : रेड्डी

Updated at : 21 Mar 2017 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी से मुकाबले के लिये बनेगा महागंठबंधन : रेड्डी

खगड़िया में भाकपा के राज्य सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने केंद्र सरकार पर किया प्रहार 2019 में सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर आने की जरूरत खगड़िया : अगले लोकसभा चुनाव में मोदी से मुकाबला के लिये बिहार जैसा महागंठबंधन राष्ट्र स्तर पर बनाने की जरूरत है. इसके लिये सभी विपक्षी दलों […]

विज्ञापन

खगड़िया में भाकपा के राज्य सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने केंद्र सरकार पर किया प्रहार

2019 में सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर आने की जरूरत
खगड़िया : अगले लोकसभा चुनाव में मोदी से मुकाबला के लिये बिहार जैसा महागंठबंधन राष्ट्र स्तर पर बनाने की जरूरत है. इसके लिये सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर आना होगा. तभी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा व नरेंद्र मोदी से मुकाबला किया जा सकता है. खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में भाकपा बिहार राज्य संगठन सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एस सुधाकर रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार हिंदुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है.
प्रधानमंत्री मोदी से…
देश की धर्मनिरपेक्ष ताकतों को सतर्क रहने की जरूरत है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर भाकपा नेता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधे तौर पर कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा कि समाचार पत्रों से पता चला है कि योगी पर कई क्रिमिनल केस हैं. ऐसे विवादास्पद व्यक्ति को मुख्यमंत्री की कुरसी सौंपना भाजपा का गुप्त एजेंडा है. यूपी चुनाव में भाजपा पर वोट का ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाते हुए भाकपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री तक विधानमंडल के सदस्य नहीं है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी सहित भाजपा सरकार को आरएसएस की कठपुतली करार देते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों में व्याप्त भय को दूर करने के लिये विश्वास बहाली के लिये कदम उठाया जाना चाहिये.
राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ेगी भाकपा
जेएनकेटी मैदान खगड़िया में आयोजित भाकपा के राज्य सम्मेलन के माध्यम से पार्टी नेताओं ने समर्थकों की नब्ज टटोलने व उनमें नया जोश भरने की भरसक कोशिश की है. गरीबी, बेरोजगारी, अल्पसंख्यकों के हित जैसे मुद्दे पर भाकपा आनेवाले दिनों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ेगी. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री रेड्डी ने कहा कि देश में गरीबी बढ़ती जा रही है, बेरोजगारी की समस्या विकराल है. लेकिन किसी पार्टी के लोग यह मुद्दा नहीं उठा रहे हैं. लेकिन वामपंथी पार्टी इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने के लिये जोरदार आंदोलन करेगी. संगठन को मजबूत किया जायेगा.
तीन साल में मोदी ने क्या किया
नरेंद्र मोदी का तीन साल हो गया है. देश की संपत्ति मात्र एक प्रतिशत लोगों के पास है. नोटबंदी करने से अंबानी, बिरला की संपत्ति बढ़ गयी है. लेकिन गरीब का क्या हुआ? हवा-हवाई भाषणों के भ्रमजाल में उलझा कर जनता को बरगलाने का आरोप लगाते हुए भाकपा नेता ने कहा कि 1971 में बांग्लादेश उदय के बाद कांग्रेस को इससे ज्यादा बहुमत मिला था लेकिन 1975 आते आते सब खत्म हो गया. वर्तमान भाजपा सरकार काे भी 2019 में जनता का मूड समझ में आ जायेगा.
बंदोपध्याय कमीशन लागू करे बिहार सरकार
बिहार में सात साल पहले भूमि सुधार के लिए बंदोपध्याय कमीशन द्वारा बिहार के 17 लाख लोगों को भूमि बांटने का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन अब तक नहीं बांटा गया. इसके लिए आंदोलन करने की जरूरत है. गरीबी से ऊपर आने के लिए जमीन चाहिए. नौजवानों को रोजगार, शराबबंदी से समस्या का समाधान नहीं होगा. बिहार सरकार को चेतावनी देते हुए भाकपा नेता श्री रेड्डी ने कहा कि जल्द ही बिहार सरकार भूमि सुधार के लिए काम नहीं करती है तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा. ऊपर लाल झंडा नीचे डंडा लेकर पार्टी को मजबूत किया जायेगा. सभा को भाकपा के राष्ट्रीय सचिव के नारायण, राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र नाथ ओझा, रबीन्द्र सिंह आदि ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह भाकपा के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने की. सभा का संचालन स्वागत समिति के अध्यक्ष प्रभाकर प्रसाद सिंह ने किया. सभा में पूरे राज्य से लगभग पांच सौ डेलीगेट भाग ले रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन