ठेकेदार को देना होगा जुर्माना
Updated at : 21 Mar 2017 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. पानी मामले में सीनियर डीइएन ने दिया जांच के आदेश खगड़िया रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में अवैध रूप से लाखों लीटर पानी की चोरी मामले के खुलासा बाद आननफानन में आरपीएफ थाना के सामने काटे गये सप्लाई पाइप की मरम्मत कर पूरे पानी घोटाला पर परदा डालने की कोशिश में स्थानीय […]
विज्ञापन
कार्रवाई. पानी मामले में सीनियर डीइएन ने दिया जांच के आदेश
खगड़िया रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में अवैध रूप से लाखों लीटर पानी की चोरी मामले के खुलासा बाद आननफानन में आरपीएफ थाना के सामने काटे गये सप्लाई पाइप की मरम्मत कर पूरे पानी घोटाला पर परदा डालने की कोशिश में स्थानीय रेल अधिकारी लगे हुए हैं. लेकिन पूरे खेल की धमक रेलवे के जीएम तक पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया है.
खगड़िया : रेल अधिकारियों की मिलीभगत से रेलवे में सप्लाई होने वाली लाखों लीटर पानी की हेराफेरी के खुलासा बाद सोनपुर रेलमंडल के सीनियर डीइएन ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिये हैं. सीनियर डीइएन संजय सिंह ने बताया कि अगर रेलवे के पानी की चोरी हुई है तो निर्धारित राशि निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को देना होगा.
इधर, खगड़िया रेलवे में पानी घोटाला की धमक हाजीपुर जोनल कार्यालय तक पहुंचने के बाद इसमें संलिप्त लोगों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है. बता दें कि रेलवे के सप्लाई पाइप को काटकर निर्माण एजेंसी द्वारा पानी की चोरी का खुलासा प्रभात खबर ने किया था. इसके बाद रेल प्रशासन हरकत में आया. इसके बाद आननफानन में आरपीएफ थाना के सामने काटी गयी सप्लाई पाइप को बंद कर दिया गया. साथ ही निर्माण एजेंसी को पानी की आपूर्ति भी रोके जाने की खबर है. इधर, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार झा ने बताया कि निर्माण एजेंसी को रेलवे के पानी सप्लाई के कारण सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले रेलकर्मियों के समक्ष पानी की घोर समस्या बनी हुई है. रेलकर्मियों की परेशानियों को देखते हुए डीआरएम से गुहार लगायी गयी है.
रेलवे में लाखों लीटर पानी की चोरी मामले का प्रभात खबर में खुलासा बाद हरकत में आये उच्चाधिकारी
सप्लाई पाइप काट कर करीब एक महीने से पानी की चोरी मामले में ठेकेदार से तय राशि की होगी वसूली
आरपीएफ थाना के सामने दो पटरी के बीच काटी गयी सप्लाई पाइप को बंद कर मामला दबाने में लगे स्थानीय अधिकारी
निर्माण एजेंसी पर लाखों लीटर पानी बहाये जाने के मामले में रेलवे के आईओडब्लू की भूमिका पर उठ रहे सवाल
मामला खगड़िया रेलवे में में रेलकर्मियों को पानी की किल्लत का बहाना बना कर ठेकेदार को लाखों लीटर पानी सप्लाई का
आईओडब्लू की भूमिका पर उठ रहे सवाल
आखिर आरपीएफ थाना के सामने पटरी के बीचों-बीच सप्लाई पाइप कट गया, कई दिनों से दिन के उजाले में हजारों लीटर पानी टैंकर में भरे जाते रहे लेकिन आरपीएफ से लेकर आइओडब्लू की नजर इस नहीं पड़ी हो यह कैसे हो सकता है? चर्चा की मानें तो सब कुछ मैनेज था. लेकिन पूरे खेल की खबर प्रभात खबर में छपने के बाद सब सेंटिंग बिगड़ गया. इधर, बीते कई दिनों से पटरी के बीचों-बीच सप्लाई पाइप काट कर रेलवे के पानी चोरी मामले में आइओडब्लू मणिकांत कुमार की भूमिका सवालों के घेरे में है. सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर दिन-दहाड़े सप्लाई पाइप से पानी लेकर निर्माण एजेंसी द्वारा टैंकर में भरने से रेल अधिकारी आंखें क्यों फेरते रहे? निर्माण कार्य में रेलवे के पानी की हेराफेरी के कारण रेलवे क्वार्टर में पानी सप्लाई में परेशानी की सूचना दिये जाने के बाद आईओडब्लू ने कोई कार्रवाई करना क्यों नहीं मुनासिब समझा? ऐसे कई सवाल हैं जो आइओडब्लू सहित स्थानीय रेल अधिकारियों, रेलवे सुरक्षा बल की मिलीभगत से लाखों लीटर पानी की हेराफेरी होने की ओर इशारा कर रहा है.
आरपीएफ थाना के सामने दो पटरी के बीच काटे गये पानी सप्लाई पाइप की मरम्मत कर बंद कर दिया गया है. निर्माण एजेंसी द्वारा रेलवे का पानी की चोरी की जानकारी नहीं होने के कारण कार्रवाई में देरी हुई. पूरे प्रकरण की जानकारी मिलते ही कार्रवाई में कोई देरी नहीं की गयी है. मेरे उपर लगाये जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं.
मणिकांत कुमार, आइओडब्लू.
रेलवे के सप्लाई पाइप को काट कर पानी की चोरी मामले के जांच के आदेश दिये गये हैं. रेलवे के लाखों लीटर पानी का उपयोग करने वाले ठेकेदार से निर्धारित राशि की वसूली की जायेगी. अभी मंडल मुख्यालय से बाहर हैं. वहां पहुंचने के बाद खगड़िया रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य की फाइलों की समीक्षा कर विस्तृत रूप से बता पायेंगे.
संजय सिंह, सीनियर डीइएन, सोनपुर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




