बेलदौर पीएचसी में महिला की मौत, िकया हंगामा

Updated at : 20 Mar 2017 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
बेलदौर पीएचसी में महिला की मौत, िकया हंगामा

बेलदौर : प्रसव के दौरान पीएचसी में एक महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. लोगों ने अस्पताल की कुव्यवस्था व चिकित्सक की लापरवाही के विरोध में नारे भी लगाये. परिजनों ने बताया कि पीएचसी में प्रसव के लिए पहुंची महिला का उचित देखभाल […]

विज्ञापन

बेलदौर : प्रसव के दौरान पीएचसी में एक महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने जम कर हंगामा किया. लोगों ने अस्पताल की कुव्यवस्था व चिकित्सक की लापरवाही के विरोध में नारे भी लगाये. परिजनों ने बताया कि पीएचसी में प्रसव के लिए पहुंची महिला का उचित देखभाल नहीं किये जाने के कारण मौत हो गयी.

घटना रविवार के अहले सुबह पीएचसी बेलदौर में हुई है.

डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव निवासी उत्तम साह की पुत्री प्रमीला देवी को प्रसव के लिए रविवार को स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया. पीड़ित महिला ने लगभग चार बजे एक बच्ची को जन्म भी दिया, लेकिन जन्म के तुरंत बाद महिला की मौत हो गयी.
बेलदौर पीएचसी में…
ग्रामीणों ने बताया कि जच्चा की देख-रेख के लिए एक भी चिकित्सक नहीं पहुंचे. नर्स के सहारे जच्चा व बच्चा को छोड़ दिया गया. यदि चिकित्सक पीड़ित का इलाज करते, तो प्रमीला की मौत नहीं होती. वहीं बीएचएम अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला अत्यधिक कमजोर थी. इलाज करने की हर संभव कोशिश की गयी, लेकिन प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गयी. जबकि, पीएचसी के चिकित्सक डाॅ रमन राही ने बताया कि महिला एनेमिक थी. सीएस डाॅ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि चिकित्सक की लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी.
परिजनों का आरोप
इलाज के अभाव में मरीज की गयी जान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन