अब तक शराब की तलाश में 5500 जगहों पर छापेमारी

Updated at : 20 Mar 2017 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक शराब की तलाश में 5500 जगहों पर छापेमारी

जेल से छूटने के बाद फिर से शराब के धंधा में जुट जाते हैं काले धंधेबाज खगड़िया : उत्पाद विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा छापेमारी कर लगातार शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर रही है. लेकिन मुख्य कारोबारी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. अब लोग यह सवाल उठाने लगे हैं कि छोटे व्यवसायी […]

विज्ञापन

जेल से छूटने के बाद फिर से शराब के धंधा में जुट जाते हैं काले धंधेबाज

खगड़िया : उत्पाद विभाग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा छापेमारी कर लगातार शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर रही है. लेकिन मुख्य कारोबारी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. अब लोग यह सवाल उठाने लगे हैं कि छोटे व्यवसायी के पास शराब कहां से आ रहा है. लगातार छापेमारी के बाद भी आखिर उसी जगह पर फिर कैसे शराब पहुंच जाता है और बिकने भी लगता है. शहर के राजेन्द्र चौक के समीप लगातार दो बार छापेमारी कर अलग अलग खेप में बड़ी मात्रा में शराब बरामद कर चुकी है. बताया जाता है कि छापेमारी के बाद कुछ दिनों तक धंधा मंदा रहता है फिर सब शुरू हो जाता है. जेल से छूटने के बाद कारोबारी फिर से धंधा शुरू कर देते हैं.
मालूम हो कि बीते शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के हाजीपुर मुहल्ला के वार्ड संख्या 12 से माला देवी को पुलिस ने 180 एमएल के 96 पेपर पैंकिंग विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था. इससे पहले भी इस इलाके में छापेमारी हो चुकी है. बताया जाता है कि शहर में आधा दर्जन ऐसे स्थान हैं जहां पर मुखबिर को लगाया जाय तो पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है.
शराबबंदी के बाद काले धंधेबाज मालामाल : एक अप्रैल 2016 से बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. तब से लेकर अब तक जिले में सैकड़ों जगहों पर पुलिस व उत्पाद विभाग ने छापेमारी की है. बीते एक वर्ष में जिले में उत्पाद विभाग व पुलिस ने लगभग 5500 स्थानों पर छापेमारी कर लगभग 261 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 261 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है. अवैध शराब विक्रेताओं की गिरफ्तारी थाना पुलिस एवं उत्पाद विभाग द्वारा किया जा रहा है. बताया जाता है कि शराबबंदी के बाद इसकी कीमत तीन से चार गुना ज्यादा तक अवैध कारोबारी को मिल जाते हैं.
छापेमारी में क्या हुआ : जिले के सभी सात प्रखंड क्षेत्रों में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1 अप्रैल 2016 से 17 मार्च 2017 तक 5453 अवैध शराब विक्रेताओं के यहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया गया. जिसमें 1 मार्च 2017 से 17 मार्च तक 227 जगहों पर छापेमारी किया गया.
कितने शराब कारोबारियों पर हुआ मामला दर्ज : जिले के सभी प्रखंडों के थानाक्षेत्र के अब तक कुल 5453 जगहों पर छापेमारी के दौरान मात्र 261 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. और 234 लोगों की गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. बीते शनिवार को हुयी गिरफ्तार महिला शराब कारोबारी माला देवी के यहां बीते 20 फरवरी 2017 को छापेमारी के दौरान माला देवी के पुत्र राज कुमार साह को 54.7 लीटर विदेशी शराब तथा 29 लीटर विदेशी शराब के साथ नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था.
20 अज्ञात शराब कारोबारी भी हैं : शराबबंदी कानून लागू होने के बाद मात्र 20 अज्ञात शराब कारोबारियों पर मामला दर्ज उत्पाद विभाग द्वारा किया गया है. जबकि उत्पाद विभाग को मिली गुप्त 85 शिकायत के विरुद्ध 85 शिकायतों का निष्पादन विभाग द्वारा किया गया.
12 माह में अवैध चुलाई शराब का हाल
सूबे में पूर्ण रूप से शराब बंदी के बावजूद भी शराब तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रहा है. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक अप्रैल 2016 से 17 मार्च 2017 तक मात्र 215 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया है. जो सरकारी लक्ष्य को पूर्ण करने सफलता प्राप्त किया. जबकि 1270 किलो जावा महूआ, 92 लीटर 600 एमएल देशी शराब तथा 288.570 लीटर विदेशी और मात्र 21 लीटर बीयर, 380 ग्राम गांजा, छह किलो 700 ग्राम भांग तथा 388 लीटर ताड़ी बरामद कर उत्पाद विभाग अपनी पीठ थपथपा रहा है. लेकिन शराब की लगातार बरामदगी से निगरानी पर सवाल जरूर उठ रहे हैं.
कहते हैं थानाध्यक्ष
नगर थानाध्यक्ष मो इश्लाम अंसारी ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया जाता है. शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस दिन-रात काम कर रही है. आमलोगों के अपील है कि वह ऐसे कारोबारी के बारे में सूचना दें पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन