दूसरे दिन भी ठप रहा इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन

Updated at : 18 Mar 2017 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी ठप रहा इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन

खगड़िया : राज्य भर में इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य ठप है. वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोरचा के आह्वान पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी इंटरमिडिएट उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं हो पाया. इंटरमीडिएट इकाई के शिक्षकों के द्वारा स्थानीय कोसी महाविद्यालय के खेल मैदान में बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रो […]

विज्ञापन
खगड़िया : राज्य भर में इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य ठप है. वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोरचा के आह्वान पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी इंटरमिडिएट उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं हो पाया.
इंटरमीडिएट इकाई के शिक्षकों के द्वारा स्थानीय कोसी महाविद्यालय के खेल मैदान में बैठक आयोजित किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रो रामेश्वर महतो ने की. वहीं बैठक को संबोधित करते हुए योगेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों के करो या मरो के दिन आ गये हैं. हम मोरचा के सदस्य बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के पक्ष में हरगिज नहीं हैं. लेकिन सरकार की दोहरीनीति के कारण वित्त रहित शिक्षकों को सरकारी कर्मचारी मानने से इनकार कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन