20 मार्च को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, आयोग के निर्देश पर तेज हुई प्रक्रिया

खगड़िया : चुनाव आयोग के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी गयी है. चुनाव को लेकर आयोग ने मतदाता सूची पर आपत्ति का निष्पादन, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के साथ प्रारूप का प्रकाशन कराने के अलावा प्रकाशन अवधि में प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन का निर्देश दिया है. आयोग द्वारा भेजे पत्र […]
खगड़िया : चुनाव आयोग के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज कर दी गयी है. चुनाव को लेकर आयोग ने मतदाता सूची पर आपत्ति का निष्पादन, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के साथ प्रारूप का प्रकाशन कराने के अलावा प्रकाशन अवधि में प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन का निर्देश दिया है. आयोग द्वारा भेजे पत्र के अनुसार वार्ड स्तर पर सभी आपत्तियों का सुधार करने के बाद 20 मार्च तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर लेना है. साथ ही 11 मार्च से पहले मतदान केंद्रों का निर्धारण करा आयोग को उपलब्ध कराना है. अंतिम रूप से बने मतदाता सूची 19 अप्रैल से आम लोगों में सार्वजनिक कर दिया जायेगा.
आयोग द्वारा तैयारी को लेकर जारी फरमान से स्थानीय चुनाव आगामी मई माह में संपन्न होने की प्रबल संभावना दिखाई पड़ रही है. हालांकि चुनाव की तैयारियों के बाबत राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी फरमान में भी मई माह में चुनाव कराये जाने की संभावना जतायी है. इसी कड़ी में वार्डवार मतदान केंद्रों की स्थापना की तैयारी के बाबत राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने जिला निर्वाची पदाधिकारी को तैयारी से संबंधित पत्र भेजा है. नप चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 12 सौ मतदाता संबद्ध किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




