नकल करते सात परीक्षार्थी निष्कासित

Updated at : 04 Mar 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
नकल करते सात परीक्षार्थी निष्कासित

खगड़िया : जिले में कदाचार के आरोप में सात परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है़ जबकि महेशखूंट के गायत्री ज्ञान मंदिर में एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है़ इधर कदाचार के आरोप में निष्कासित छात्रों को थाना लाया गया़ अभिभावकों से जुर्माने की राशि वसूल कर छोड़ दी गयी़ मिली जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन
खगड़िया : जिले में कदाचार के आरोप में सात परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है़ जबकि महेशखूंट के गायत्री ज्ञान मंदिर में एक फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है़ इधर कदाचार के आरोप में निष्कासित छात्रों को थाना लाया गया़ अभिभावकों से जुर्माने की राशि वसूल कर छोड़ दी गयी़
मिली जानकारी के अनुसार महेशखूंट के गायत्री ज्ञान मंदिर परीक्षा केंद्र पर रोल कोड 22022 एवं रोल नंबर 564 के छात्र संजीव कुमार के बदले अभिमन्यु कुमार परीक्षा दे रहा था जिसे गोगरी एसडीओ संतोष कुमार ने जांच के दौरान फर्जी छात्र को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया़ हालांकि शुक्रवार को एक भी अभिभावक को कदाचार कराने के आरोप में गिरफ्तार नहीं किया गया़ जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेश साहू ने बताया कि सोशल साइंस विषय के प्रथम पाली में गायत्री ज्ञान मंदिर बन्नी से एक, द्वितीय पाली में कृषि बाजार समिति से पांच तथा मथुरापुर गोगरी से एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है़ शुक्रवार को तीसरे दिन मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई़
प्रत्येक केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से पहले दंडाधिकारी व ड्यूटी पर तैनात जवान चौकस दिख रहे थे़ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी़ परीक्षा हॉल में प्रवेश कराने के समय से ही अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की सघन जांच की जा रही थी़ परीक्षा शुरू होने के बाद उड़नदस्ता टीम व एसडीओ लगातार केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे़ इधर जिलाधिकारी जय सिंह, एसपी अनिल कुमार सिंह स्वयं परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते दिखे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन