जेल में बंद गुड्डू सिंह पर प्राथमिकी

Updated at : 03 Mar 2017 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
जेल में बंद गुड्डू सिंह पर प्राथमिकी

राजकिशोर हत्याकांड . पंचायत चुनाव के समय भी हुआ था जानलेवा हमला पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिए राजकिशोर व गुड्डू की पत्नी आमने-सामने थी. उस समय भी राजकिशोर पर हमला हुआ था. ऐसे में चर्चा है कि चुनावी रंजिश में ही राजकिशोर की हत्या हुई. हालांकि, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही […]

विज्ञापन

राजकिशोर हत्याकांड . पंचायत चुनाव के समय भी हुआ था जानलेवा हमला

पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिए राजकिशोर व गुड्डू की पत्नी आमने-सामने थी. उस समय भी राजकिशोर पर हमला हुआ था. ऐसे में चर्चा है कि चुनावी रंजिश में ही राजकिशोर की हत्या हुई. हालांकि, पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. मृतक की विधवा पूनम देवी के बयान पर कुंडा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ मामले में खगड़िया के पसराहा निवासी अपराधी गुड्डू सिंह व दुबले-पतले दिखने वाले दो अज्ञात अपराधकर्मियों को आरोपित बनाया गया है़ गुड्डू सिंह फिलहाल जेल में है.
गोगरी (खगड़िया) : राजकिशोर वर्मा उर्फ बबलू वर्मा गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के गिने चुने व्यक्तियों में शामिल था. मृतक राजकिशोर का राजनीति से पुराना लगाव रहा है. राजकिशोर की पत्नी पूनम वर्मा वर्ष 2011 में खगड़िया के गोगरी में प्रखंड प्रमुख रह चुकी थी. पिछले वर्ष 2016 में पंचायत चुनाव में वह मुखिया पद के लिए खड़ी हुई थी. चुनाव में पसराहा के कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह की पत्नी भी मुखिया पद से चुनावी मैदान में थीं. गुड्डू सिंह ने राजकिशोर वर्मा को चुनाव नहीं लड़ने की धमकी भी दी थी. हालांकि कुछ लोग जमीन विवाद में हत्या की बात भी बता रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका था. देवघर और खगड़िया पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
चुनाव के वक्त भी हुआ था राजकिशोर पर हमला : गत वर्ष पंचायत चुनाव के वक्त एक तरफ पसराहा में कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह और दूसरी तरफ राजकिशोर वर्मा मैदान में आमने सामने थे. उस वक्त भी गुड्डू सिंह ने राजकिशोर वर्मा को जान से मारने की धमकी दिया था. कई बार उनपर जानलेवा हमला भी किया गया. लेकिन उस वक्त राजकिशोर वर्मा बच निकले. इस बीच बुधवार को देवघर में हुए राजकिशोर वर्मा की हत्या के बाद अब घटना की तार पसराहा तक पहुंचती दिखाई दे रही है. हालांकि स्थानीय पुलिस और देवघर से आयी पुलिस टीम कुछ भी बताने से कतरा रही है.
स्काॅर्पियो से आये थे अपराधी : खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र निवासी राजकिशोर वर्मा उर्फ़ बबलू वर्मा की अज्ञात अपराधियों ने देवघर स्थित कुण्डा मोड़ के पास बुधवार के देर शाम सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं साथ में मृतक के दोस्त को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
जानकारी के अनुसार बिहार के खगड़िया निवासी राजकिशोर सिंह उर्फ बबलू (38) पत्नी-बच्चे के साथ बुलेट (जेएच 15 के 2661) से चरकीपहड़ी में दोस्त संतोष के नये मकान के गृहप्रवेश का निमंत्रण से खाना खाकर अपने घर जा रहा था. कुण्डा मोड़ से 200 मीटर दूर गली के समीप पूर्व से घात लगाए अपराधियों राजकिशोर वर्मा उर्फ बबलू वर्मा को समीप बुलाया. जैसे ही हमलावर के समीप राजकिशोर पहुंचे तो उसपर गोली चला दी. गोली लगते ही राजकिशोर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. साथ में जा रहे दोस्त हिमांशु सिंह ने हमलावर को पकड़ लिया तो अपराधियों ने अपनी जान छुड़ाने के लिए उसे भी गोली मार दी. कुछ दूरी पर लगे स्काॅर्पियो वाहन पर सवार होकर सभी अपराधी फरार हो गए. हिमांशु सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटी गांव का रहने वाला था.मृतक राजकिशोर वर्मा देवघर रतिनाथ बसु पथ पुराना सारवां रोड में करीब दस वर्षों से अपना घर बनाकर रह रहा था. इधर, अपराधियों की गोली से जख्मी हिमांशु की गरदन में गोली फंसी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्तौल व मैगजीन भी बरामद किया है. घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शी मृतक की पत्नी समेत अन्य कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं.
पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी : सरेराह हुई इस हत्या से देवघर के स्थानीय पुलिस भी सकते में है. पुलिस घटनास्थल के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस के हाथ कुछ फुटेज तो लगे हैं लेकिन अंधेरा होने के कारण फोटो स्पष्ट नहीं है. हालांकि पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही कातिलों तक पहुंच जाएगी. राजकिशोर के हत्यारों तक पहुंचने में राजकिशोर वर्मा के पास से बरामद मोबाइल फोन का काल डिटेल मददगार साबित हो सकता है.
इलाके में थी मजबूत पकड़ : चुनावी राजनीति से जुड़े होने के साथ राजकिशोर वर्मा जदयू से भी जुड़े थे. इलाके और अनुमंडल क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ थी. यही कारण है कि चुनावों में राजकिशोर बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे. कुछ जदयू नेता दबी जुबान से इस हत्याकांड को चुनावी राजनीति से जोड़ कर देख रहे हैं.
कुख्यात अपराधी गुड्डू सिंह की पत्नी के खिलाफ राजकिशोर ने पत्नी को लड़ाया था चुनाव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन