रेलवे स्टेशन पर 36 बोतल शराब बरामद

खगड़िया : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात राजकीय रेल पुलिस ने लावारिस अवस्था में रखे 36 बोतल शराब बरामद करने में सफलता पायी है. प्लेटफॉर्म संख्या एक से रेल पुलिस ने विदेशी शराब बरामद किया है. रेल थाना के अवर निरीक्षक रामसेवक सिंह ने बताया कि देर रात में रेल पुलिस द्वारा […]
खगड़िया : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात राजकीय रेल पुलिस ने लावारिस अवस्था में रखे 36 बोतल शराब बरामद करने में सफलता पायी है. प्लेटफॉर्म संख्या एक से रेल पुलिस ने विदेशी शराब बरामद किया है. रेल थाना के अवर निरीक्षक रामसेवक सिंह ने बताया कि देर रात में रेल पुलिस द्वारा प्लेटफॉर्म ड्यूटी के दौरान मालगोदाम के समीप लावारिस अवस्था में रखा बैग बरामद किया गया. जिसकी तलाशी लेने पर बैग से विदेशी शराब के 180 एमएल के 12 बोतल तथा 375 एमएल का 24 बोतल बरामद किया गया. जब्त शराब झारखंड निर्मित बताया जाता है. रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




