एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के भवन हस्तांतरण पर ग्रहण
Updated at : 14 Feb 2017 7:00 AM (IST)
विज्ञापन

लापरवाही. सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन स्कूल व छात्रावास भवन में कई काम अभी बाकी करोड़ों की लागत से सदर अस्पताल परिसर में बन रहे एएनएम ट्रेनिंग स्कूल व छात्रावास भवन निर्माण में एजेंसी की मनमानी जोरों पर है. भवन लगभग बन कर तैयार हो गया है, लेकिन आज तक सिविल सर्जन को भी प्राक्कलन […]
विज्ञापन
लापरवाही. सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन स्कूल व छात्रावास भवन में कई काम अभी बाकी
करोड़ों की लागत से सदर अस्पताल परिसर में बन रहे एएनएम ट्रेनिंग स्कूल व छात्रावास भवन निर्माण में एजेंसी की मनमानी जोरों पर है. भवन लगभग बन कर तैयार हो गया है, लेकिन आज तक सिविल सर्जन को भी प्राक्कलन की जानकारी नहीं दी गयी है.
खगड़िया : एएनएम स्कूल व छात्रावास भवन के हस्तांतरण पर ग्रहण लग गया है. लिहाजा इस सत्र से पढाई शुरू होने पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसी सत्र से ट्रेनिंग शुरू करवाने के लिये कटिबद्ध नजर आ रहा है लेकिन भवन निर्माण में गड़बड़ी के कारण पहले सुधारने पर जोर दिया जा रहा है. इधर, निर्माण एजेंसी की मनमानी से तंग आकर सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिंह ने
बीएमएसआइसीएल के प्रबंधक को पत्र भेज कर शिकायत की है. सबसे ताज्जुब की बात है कि करोड़ों की लागत से बन रहे एएनएम ट्रेनिंग स्कूल सह छात्रावास भवन के प्राक्कलन सहित कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है. निर्माण कार्य अंतिम चरण में है लेकिन अब तक प्राक्कलन बोर्ड तक नहीं लगाया गया है. इतना ही नहीं सिविल सर्जन द्वारा भी बार बार प्राक्कलन सहित अन्य जानकारी मांगे जाने के बाद भी निर्माण एजेंसी के अधिकारियों द्वारा टालमटोल किया जा रहा है. निर्माण से जुड़े अभिलेख देने में आनाकानी को सिविल सर्जन ने गंभीरता से लेते हुए पहले बाकी बचे काम पूरा करने को कहा है. तब जाकर भवन हस्तांतरण का काम किया जायेगा.
एएनएम ट्रेनिंग स्कूल व छात्रावास भवन के निरीक्षण के क्रम में कई काम अभी तक नहीं हुआ है. निर्माण एजेंसी को बार-बार कहने के बाद भी प्राक्कलन सहित अन्य जानकारी देने में आनाकानी की जा रही है. संबंधित पदाधिकारी सहायक अभियंता के दूरभाष संख्या 9471009179 पर संपर्क करने पर सिर्फ भवन हस्तांतरण पर जोर देकर गुमराह किया जा रहा है. पूरे मामले की जानकारी बीएमएसआईसीएल के प्रबंधक को पत्र भेज कर दी गयी है.
डॉ अरुण कुमार सिंह, सीएस.
प्राक्कलन देने में आनाकानी कर रही एजेंसी
सदर अस्पताल परिसर में बन रहे एएनएम ट्रेनिंग सेंटर व छात्रावास भवन बनाने वाली निर्माण एजेंसी द्वारा सीएस को भी प्राक्कलन सहित अन्य अभिलेख देने में आनाकानी दाल में काला की ओर इशारा कर रहे हैं. निर्माण एजेंसी के रवैये पर नाराजगी जाहिर करते हुए सिविल सर्जन ने भी माना कि अभी भी कई जरुरी काम बाकी है. ऐसे में भवन हस्तांतरण कैसे किया जा सकता है. बीएमएसआईसीएल के प्रबंधक को भेजे पत्र में सीएस ने कहा है
कि निरीक्षण के डेढ़ माह से अधिक समय बीतने के बाद भी अब तक निर्माण एजेंसी के अधिकारी द्वारा अभिलेख सहित प्राक्कलन की जानकारी देने में आनाकानी किया जा रहा है. कई बार प्राक्कलन की जानकारी मांगे जाने के बाद भी संबंधित पदाधिकारी द्वारा टालमटोल करते हुए दस दिनों का समय मांगा जा रहा है. ऐसे में कार्य संबंधी जानकारी लेने में पसीने छूट रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर निर्माण एजेंसी इस तरह का रवैया क्यों अपना रहा है?
सीएस ने बीएमएसआइसीएल के प्रबंधक को लिखा पत्र
बताया जाता है कि तैयार भवन में बहुत काम कराना आवश्यक है. चहारदीवारी, पहुंच पथ, बिजली उपकरण, सुरक्षा के लिये जगह जगह ग्रील, भवन की छत से वर्षा जल के निकासी की व्यवस्था, एक्जस्ट पंखा आदि काम नहीं किया गया है. पंखा, ट्यूब लाइटिंग के लिये जांच चार्ज किया जा रहा है लेकिन पंखा नहीं लगाया जा रहा है. ऐसी कई खामियों के बारे प्राक्कलन देख कर जांच किया जा सकता है लेकिन निर्माण एजेंसी प्राक्कलन देने में आनाकानी कर रहा है.
ऐसी स्थिति में भवन हस्तातंरण कैसे हो सकता है. सीएस ने बीएमएसआइसीएल के प्रबंधक को भेजे पत्र में विस्तृत प्रतिवेदन के साथ जिम्मेवार व्यक्ति को भेजने का अनुरोध किया गया है ताकि भवन निर्माण से संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त हो सके . इसके बाद ही भवन हस्तांतरण की कार्रवाई की जायेगी. इधर, निर्माण एजेंसी के सहायक अभियंता के मोबाइल पर कई बार फोन करने के बाद भी रिसीव नहीं किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




