महिला को जला कर मारने का प्रयास

खगड़िया : मानसी थाना क्षेत्र के टीकारामपुर गांव निवासी मुरली यादव की पत्नी रेणू देवी को जमीनी विवाद में केरोसिन तेल छिड़क कर जान लेने के प्रयास का मामला सामने आया है. घटना में जख्मी पीड़िता इलाज के लिये सदर अस्पताल में शनिवार को भरती कराया गया. इधर, पीड़ित महिला के पति मुरली यादव ने […]
खगड़िया : मानसी थाना क्षेत्र के टीकारामपुर गांव निवासी मुरली यादव की पत्नी रेणू देवी को जमीनी विवाद में केरोसिन तेल छिड़क कर जान लेने के प्रयास का मामला सामने आया है. घटना में जख्मी पीड़िता इलाज के लिये सदर अस्पताल में शनिवार को भरती कराया गया. इधर, पीड़ित महिला के पति मुरली यादव ने बताया कि पड़ोस के जीतो यादव, बुटन यादव, चन्द्रहास, कारे घर में घुस कर मेरी पत्नी के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने की कोशिश की है. उन्होंने बताया उपरोक्त सभी लोगों से दो वर्ष पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था. इधर चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस के द्वारा पीड़ित महिला के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




