नक्सलियों ने मुंशी का गला काट डाला
Updated at : 31 Jan 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

शव को हरणी-बेलखरी मार्ग पर फेंका रविवार देर रात्रि नक्सली दस्ते ने दिया घटना को अंजाम प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य करा रही कंपनी का मुंशी था संजय चकाई/सरौन : अति नक्सल प्रभावित पोझा पंचायत के हरणी-बेलखरी मार्ग पर बीती रात्रि नक्सलियों ने लेवी विवाद को लेकर एक मुंशी की गला काट कर हत्या कर दी. […]
विज्ञापन
शव को हरणी-बेलखरी मार्ग पर फेंका
रविवार देर रात्रि नक्सली दस्ते ने दिया घटना को अंजाम
प्रधानमंत्री सड़क निर्माण कार्य करा रही कंपनी का मुंशी था संजय
चकाई/सरौन : अति नक्सल प्रभावित पोझा पंचायत के हरणी-बेलखरी मार्ग पर बीती रात्रि नक्सलियों ने लेवी विवाद को लेकर एक मुंशी की गला काट कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान पटना जिला अंतर्गत मरांची थाना क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी संजय पाण्डेय के रूप में हुई है. मृतक मुंशी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हरणी-केचुआ सड़क निर्माण कार्य करा रहे राजकुमार इंजीनीयरिंग में कार्यरत था. नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण पुलिस भी घटनास्थल पर देर से पहुुंची. इसके बाद शव को उठाया गया.
सड़क के बीचो-बीच रखा शव : नक्सलियों ने हत्या के बाद शव को हरणी व बेलखरी गांव के बीच स्थित सड़क निर्माण कार्य के लिए लगे बोर्ड के पास सड़क पर बीचो-बीच रख दिया. घटनास्थल पर सर और धड़ अलग-अलग पड़ा था.
नक्सलियों ने मुंशी का…
जबकि मृतक की बाइक भी घटनास्थल पर ही पड़ी थी. नक्सलियों ने शव के पास परचा भी छोड़ा है. परचा में लिखा गया है कि पार्टी के इलाके में बिना आदेश के पुलिस की मिलीभगत से सरकारी योजना का काम चालू करनेवाले खूंखार प्रतिक्रियावादी ठेकेदारों की यही सजा है. परचा में निवेदक भाकपा माओवादी लिखा है. घटना के बाद इलाके के लोगो में दहशत है. चिहरा हरणी, बेलखरी गांव के ग्रामीणों से जब घटना के बारे में पूछा गया तो ग्रामीणों ने चुप्पी साध ली. भय के मारे ग्रामीण आपस में भी कोई बात करने से हिचक रहे हैं.
हरणी-बेलखरी का इलाका अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र है और इस क्षेत्र में पुलिस को सभी संसाधन से संपन्न होकर प्रवेश करना पड़ता है. पुलिस ने सोमवार को शव को अपने कब्जे में ले लिया है और नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




