दो गांवों में किया सर्वे, खुलेगी यूनियन बैंक की शाखा

खगड़िया : दो गांवों में बैंक की नयी शाखा खोलने को लेकर सर्वे किया गया है. रिपोर्ट उच्च पदाधिकारी को भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक गौड़ा तथा कुल्हड़िया गांव में यूनियन बैंक नयी शाखा खोलेगी. इन दोनों गांव में लोगों की आबादी पांच हजार से अधिक है. कुल्हड़िया में दस हजार से अधिक आबादी […]
खगड़िया : दो गांवों में बैंक की नयी शाखा खोलने को लेकर सर्वे किया गया है. रिपोर्ट उच्च पदाधिकारी को भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक गौड़ा तथा कुल्हड़िया गांव में यूनियन बैंक नयी शाखा खोलेगी. इन दोनों गांव में लोगों की आबादी पांच हजार से अधिक है. कुल्हड़िया में दस हजार से अधिक आबादी है. लेकिन यहां बैंक की कोई शाखा मौजूद नहीं है. यहां शाखा खोलने की जिम्मेवारी यूनियन बैंक को दी गयी है. एलडीएम सजल चटराज ने बताया कि दोनों गांवों में सर्वे कर बैंक के उच्च अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गयी है. उल्लेखनीय है कि जिले में पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों की संख्या 55 के करीब है. जहां 31 मार्च तक आरबीआइ तथा एसएलबीसी ने सभी बैंकों को कोई शाखा खोलने का लक्ष्य दे रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




